फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature crosses 42 in Rohtak...feels like June in April itself

Rohtak News: रोहतक में पारा 42 पार... अप्रैल में ही जून सा अहसास

Tue, 08 Apr 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 08 Apr 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Temperature crosses 42 in Rohtak...feels like June in April itself
07सीटीके05...तेज धूप से बेचने के लिए सोमवार को चुन्नी ओढ़कर सुभाष रोड से गुजरती युवती। संवाद
रोहतक। गर्मी की शुरुआत में ही पारा 42 पार पहुंच गया है। सोमवार को सीजन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड रहा। बढ़ते पारे ने अप्रैल में ही जून-जुलाई का अहसास करा दिया है। पिछले तीन दिन में पारा छह डिग्री सेल्सियस बढ़ा है। ऐसे में गर्म हवा अभी से चलने लगी है। दोपहर को दिनभर गर्म हवा चली। गर्म हवा ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


गर्मी में चढ़ता पारा और गर्म हवा मिलकर कहर बरपाने लगी है। सोमवार को सुबह से ही गर्मी का अहसास शुरू हो गया था। तेज धूप व गर्म हवा ने मौसम में गर्मी बढ़ाने का काम किया। यही नहीं, रिकॉर्ड 42 डिग्री सेल्सियस पारा पहुंचने से गर्मी में हालत राब होने लगे है। जीवन अस्त व्यस्त होने लगा है। सुबह दस बजे से ही तेज धूप रही। शहर की सड़कों पर सोमवार दोपहर को सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


पिछले तीन दिन से पारा लगातार बढ़ रहा है। यह तीन दिन में छह डिग्री बढ़ा है। ऐेसे में पशु-पक्षी भी गर्मी से व्याकुल हैं। अधिकतम तापमान 5 अप्रैल को 36.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 42.1 व न्यूनतम 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। पारा व गर्मी अभी और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गर्म हवा चलेगी। इससे गर्मी और बढ़ेगी।

07सीटीके05...तेज धूप से बेचने के लिए सोमवार को चुन्नी ओढ़कर सुभाष रोड से गुजरती युवती। संवाद

07सीटीके05...तेज धूप से बेचने के लिए सोमवार को चुन्नी ओढ़कर सुभाष रोड से गुजरती युवती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed