फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature crossed 40, hot winds tormented

Rohtak News: तापमान 40 पार, गर्म हवा के थपेड़ों ने सताया

Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Temperature crossed 40, hot winds tormented
रोहतक। मई के शुरुआत में ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 मध्यम रहा। वहीं हवा 9 किलोमीटर/घंटा के रफ्तार से चली। आगामी सप्ताह तापमान 40 के पार रहने की संभावना है। दिनभरी चली गर्म हवा ने आमजन को बेहाल कर दिया। हालांकि रविवार को छुट्टी होने के चलते बहुत कम लोग बाहर निकले। दोपहर 2 बजे तक बाजार और सड़कें सुनसान नजर आईं।
विज्ञापन


चिकित्सकों की सलाह
नागरिक अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. पवन का कहना है कि इस मौसम में जल का सेवन करते रहें। शरीर को हाइड्रेटेड रखें। सिर को खुला सीधे सूरज के संपर्क में आने से बचाएं। बहुत आवश्यक कार्य हो तब ही घर से बाहर निकलें। बाहर निकलते समय चेहरे और सिर को अच्छे से सूती वस्त्र से ढंक कर निकलें।
विज्ञापन


बढ़ेगी गर्मी, राहत की संभावना कम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगामी नौ मई को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है लेकिन गर्मी से कुछ खास राहत मिलने की संभावना काफी कम दिखती है। फिलहाल मौसम में गर्माहट बनी रहेगी। बीच-बीच में बादलों का भी आना-जाना लगा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे क्या रहेगी स्थिति...

मई अधिकतम न्यूनतम
06 40.0 24.0

07 41.0 24.0
08 41.0 24.0
09 41.0 24.0
10 41.0 24.0
11 41.0 24.0
(नोट तापमान डिग्री सेल्सियस में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed