फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   televison programme saktiman will come soon

फिर होगा अंधेरा कायम और बचाने आएगा शक्तिमान

Mon, 02 Nov 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 02 Nov 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
televison programme saktiman will come soon
बच्चों में रोमांच भरने फिर आएंगे शक्तिमान और किलबिस  
विज्ञापन

बच्चों के सबसे लोकप्रिय रहे शक्तिमान और किलबिस का मुकाबला एक बार फिर होगा। धारावाहिक शक्तिमान फिर से स्क्रीन पर दिखाई देगा। हालांकि इस बार भी कलाकार वहीं पुराने होंगे, लेकिन उनका अंदाज और धारावाहिक की थीम नए पैट्रन पर होगी। यह बात रविवार को जॉन वेस्ले स्कूल में रविवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे शक्तिमान यानि अभिनेता मुकेश खन्ना ने मीडिया से कही।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि शक्तिमान के दोबारा प्रसारण के लिए दूरदर्शन से बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही इसका प्रसारण कर दिया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं किया गया। वर्तमान चल रहे सीरियल में दिखाई जाने वाली फूहड़ता पर उन्होंने कहा कि आज एकता कपूर जैसे लोग सीरियल बना रहे हैं, जो टीआरपी केे लिए कुछ भी कर सकते हैं।

यही कारण है कि आज टीवी सीरियल सास-बहू की कहानी तक सिमट गए हैं, जिस तरह की निगेटिव सास-बहू इनमें दिखाई जाती है ऐसी रियल लाइफ में नहीं है। बॉलीवुड में बढ़ रहे हरियाणवी क्रेज पर कहा कि बॉलीवुड में कोई किसी का नहीं है। सब अपना फायदा देखते हैं।

इसीलिए अब हरियाणा की तरफ क्रेज बढ़ रहा है। उन्होंने मोबाइल टेक्नोलॉजी पर भी कटाक्ष किया। कहा कि वाट्सअप और फेसबुक के कारण लोग दूर हो रहे हैं। युवाओं में सामने खड़े होकर बात करने का कांफिडेंस कम हो रहा है। फर्जी अकाउंट की भरमार है। मेरे भी खुद के चार फर्जी फेसबुक अकाउंट है, जबकि रियल में मेरा एक भी नहीं है। अभिनेता ने कहा कि वह जल्द ही एक बार फिर से पंजाबी फिल्म में पर्दे पर दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed