फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tehsildar should complete online Jamabandi by 31 December

31 दिसंबर तक ऑनलाइन जमाबंदी पूरी करवाएं तहसीलदार

Thu, 24 Dec 2020 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar should complete online Jamabandi by 31 December
Tehsildar should complete online Jamabandi by 31 December - फोटो : RohtakCity
जमाबंदी का कार्य 31 दिसंबर तक ऑनलाइन पूरा किया जाए, चाहे इसके लिए अतिरिक्त स्टाफ नियुक्त करना पड़े। सुबह आठ बजे से शाम 6 बजे तक कार्य किया जाए। बुधवार को लघु सचिवालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों व तहसीलदार की मीटिंग में डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने यह हिदायत दी।
विज्ञापन

सालभर तहसीलों में जमीन की खरीद-फरोख्त के चलते रजिस्ट्री होती हैं। रजिस्ट्री के बाद तहसील के रिकॉर्ड में भी अपडेट हो जाए, इसके लिए हर साल एक चौथाई रिकॉर्ड की जमाबंदी (इंतकाल) होती है। रोहतक शहर को छोड़कर पूरे जिले की जमीन का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा चुका है। शहर का रिकॉर्ड भी ऑनलाइन किया जा रहा है। यह कार्य साल के आखिरी दिन 31 दिसंबर तक पूरा करने की समय सीमा रखी गई है। डीसी ने मीटिंग में हिदायत दी कि पूरी जमाबंदी ऑनलाइन की जाए। इस कार्य में कोताही को अब सहन नहीं किया जाएगा। जो गांव बच गए थे, उनका रिकॉर्ड भी अपडेट किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्य को संपन्न कराने के लिए संबंधित पटवारी को अतिरिक्त मैन पावर भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इतना ही नहीं जमाबंदी का कार्य ऑनलाइन करने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त घंटों में भी कार्य करना होगा। इसके लिए सुबह 8 से शाम 6 बजे तक कार्यालय में रहकर जमाबंदी का काम करवाएं। उन्होंने कहा कि वे सुबह व शाम को अतिरिक्त घंटों के कार्य का स्वयं औचक निरीक्षण भी करेंगे। बैठक में कैप्टन मनोज कुमार ने संबंधित तहसीलदार व पटवारियों से जमाबंदी के बारे में एक-एक गांव की रिपोर्ट प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने इस कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित पटवारियों व तहसीलदारों के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर दी गई। इतना ही नहीं, तहसीलदार व पटवारी छुट्टी के दिन भी काम करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आमजन से जुड़ा हुआ है। इसलिए उपरोक्त कार्यों को गंभीरता से लेना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी गांव व शहर की जमीन की स्थिति जानने के लिए राजस्व विभाग के दस्तावेजों में दर्ज जमाबंदी की सबसे मुख्य भूमिका रहती है। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी पूनम बब्बर, जिला सूचना अधिकारी जितेंद्र मलिक, रोहतक के तहसीलदार राजेश कुमार, महम के तहसीलदार गुलाब सिंह, कलानौर के तहसीलदार मदन सिंह के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के पटवारी व कानूनगो भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed