फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Team reached paint factory, reviewed security arrangements

Rohtak News: पेंट फैक्टरी पहुंची टीम, सुरक्षा व्यवस्था की हुई समीक्षा

Sat, 23 Sep 2023 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Team reached paint factory, reviewed security arrangements
रोहतक। शुक्रवार को खुफिया विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम आईएमटी स्थित एक पेंट फैक्टरी में पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। साथ ही कंपनी की सुरक्षा विंग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हर साल एक बार सुरक्षा एजेंसी बड़ी कंपनियों के सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करती हैं।
विज्ञापन

टीम करीब 11 बजे फैक्टरी में पहुंची और एक बजे तक जांच की। सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे, फायर सिस्टम, चेकिंग सिस्टम की जांच की। जांच में पता चला कि कंपनी के अंदर 153 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। एक माह से ज्यादा समय तक की कैमरों में रिकाॅर्डिंग होती है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया हुआ है। इसके अलावा कंपनी में 79 सुरक्षाकर्मी हैं, जिसमें दो महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। आईएमटी थाना प्रभारी हवाकौर ने बताया कि हर साल की तरह कंपनी में सुरक्षा व्यवस्था की सामान्य जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed