फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers will teach children through Panchkosh Manthan system

Rohtak News: पंचकोष मंथन प्रणाली से नौनिहालों को पढ़ाएंगे शिक्षक

Sat, 07 Dec 2024 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Teachers will teach children through Panchkosh Manthan system
झज्जर। राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम पूर्णतया निपुण हरियाणा का बाल वाटिका-3 पर आधारित कार्यक्रम है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश खन्ना, जिला एफएलएन कॉर्डिनेटर डॉ. सुदर्शन पूनिया, खंड शिक्षा अधिकारी रूपेश नांदल और निर्मल गुलिया (लेक्चरर डाइट माछरौली) ने विशिष्ट उपस्थिति देकर कार्यक्रम का निरीक्षण किया। सभी शिक्षकों को प्रेरणादायी संस्मरण द्वारा प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों को बताया कि शिक्षण सबसे श्रेष्ठ और पुनीत कार्य है। सुदर्शन पूनिया ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसमें शिक्षक पंचकोष और पंचपदी प्रणाली से बच्चों को पढ़ाएंगे। उन्होंने नियमित शिक्षक संदर्शिका, साप्ताहिक मूल्यांकन और अभ्यास पुस्तिका का प्रयोग करने का महत्व बताया। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान उच्च अधिकारियों व अभिभावकों द्वारा मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया पर सबको बधाई दी और प्रतिभागियों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

केआरपी की भूमिका में बीआरपी मंजेश, बीआरपी मीना और सोनिया भी मौजूद रही, जिन्होंने रोमांचक गतिविधियों से प्रभावी सत्र का आयोजन किया। खंडस्तर पर देखरेख प्रदीप, चाप सिंह, सत्यवान, संदीप, दिनेश, रेखा ने की। प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड स्तर पर लगभग 40 विभिन्न सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed