फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers enhanced their skills with Warli art and landscape painting.

Rohtak News: अध्यापकों ने वरली आर्ट व लैंडस्केप पेंटिंग से निखारी कला

Thu, 04 Dec 2025 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers enhanced their skills with Warli art and landscape painting.
06...रोहतक के हिसार रोड ​​स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंडल स्तरीय कार्यशाला - फोटो : बाजारशुकुल में बंद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय।
रोहतक। हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को रोहतक और पानीपत के ड्राइंग अध्यापकों ने वरली आर्ट और लैंडस्केप पेंटिंग से कला निखारी। मंडल स्तरीय कला कार्यशाला के चौथे बैच का वीरवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

समापन समारोह पर अध्यापकों की ओर से निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसमें लिप्पन कला, रंगोली, वरली आर्ट, लैंडस्केप पेंटिंग, स्लोगन व कैनवास पेंटिंग की शानदार कृतियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

विद्यालय में बुधवार को प्रशिक्षु न्यायाधीशों, सौम्या गुप्ता, हीना सहरावत व विनीत कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर कलाकृतियों की उत्कृष्ट सराहना की। कार्यशाला में डॉ. अमृता दलाल ने वाटर कलर पेंटिंग का डेमो दिया जबकि सेवानिवृत्त ड्राइंग शिक्षक एवं राज्य पुरस्कार विजेता रमेश ने रंगों के मिश्रण के अनूठे नियम बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला की समन्वयक डॉ. सुनीता अहलावत ने अध्यापकों को भविष्य में कला के इस मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ते रहने व कला के विविध आयामों के साथ खुद को अपडेट रखने का संदेश दिया। डायट मदीना से सुमन मलिक ने भी कलाकारों का हौसला बढ़ाया। मास्टर ट्रेनर्स सोनिया, डॉ. अमृता दलाल, डॉ. मीनाक्षी हुड्डा, डॉ. शोभना, परमिंदर, सविता व सरोज ने अध्यापकों को प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed