फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teachers are conducting classes to improve board exam results

Rohtak News: बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए शिक्षक लगा रहे कक्षा

Sun, 18 Jun 2023 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Teachers are conducting classes to improve board exam results
रोहतक। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से कम परिणाम आने वाले विषयों के शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन शिक्षकों व प्राचार्यों को परीक्षा परिणाम को सुधारने के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह जानकारी डायट मदीना से मनु दहिया ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मॉडल टाउन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया है।
विज्ञापन

मनु दहिया ने बताया कि प्रशिक्षण देने वाले प्रवक्ताओं ने बताया कि विद्यार्थियों को रोचक व रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए पाठ्यक्रम को असल जिंदगी से जोड़ने का प्रयास करें। उन्होंने शिक्षकों को विभिन्न विषयों में रचनात्मक तरीके अपनाने की सलाह दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय के 50-50 प्रवक्ताओं का समूह बनाकर प्रशिक्षित किया जा रहा है। शिक्षकों को आधुनिकीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों की पाठ्यक्रम से संबंधित समस्याओं को हल करने के बारे में जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को टीचर लर्निंग मेटिरियल, टीएलएम का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया ताकि विद्यार्थी खेल के माध्यम से विषयों में रुचि के साथ अध्ययन कर सकें। वहीं प्राचार्यों को प्रशिक्षित किया गया कि किस प्रकार वह शिक्षकों को रचनात्मक तरीके से पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्कूल मुखिया होने के नाते उन्हें शिक्षकों व विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed