फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teacher angry over removal of result marks in transfer policy

Rohtak News: तबादला नीति में परिणाम के अंक हटाने से शिक्षक नाराज

Mon, 24 Jul 2023 02:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teacher angry over removal of result marks in transfer policy
रोहतक।
विज्ञापन

सरकार ऑनलाइन टीचर ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन करने जा रही है। नए बदलाव के अनुसार बेहतर परिणाम के अंक न मिलना, विधवा शिक्षक को दिए जाने वाले स्कोर को श्रेणी में बांटना व सेवा अवधि का शिक्षकों को लाभ नहीं दिया जाएगा। नई तबादला नीति में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन इससे नाराज है और इसका विरोध करती है। यह बात एसोसिएशन के राज्य प्रधान रविंद्र सिंह ने सांपला स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित बैठक में कही ।

उन्होंने कहा कि बेहतर परिणाम के अंक प्रिंसिपल और हेड मास्टर के साथ शिक्षकों को भी मिलना जरूरी है। कक्षा में अधिकतर शिक्षण कार्य शिक्षक ही कराया है। ऐसे में शिक्षक को अंकों के लाभ से वंचित करना गलत है। संगठन के राज्य संरक्षक सुनील नेहरा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि अभी हाल ही में मॉडल संस्कृति विद्यालयों में रेशनलाइजेशन किया गया है। यह कार्रवाई पिछले वर्ष की छात्र संख्या के अनुसार की गई है। जबकि इस वर्ष छात्र संख्या में वृद्धि हुई है। इसलिए रेशनलाइजेशन वर्तमान छात्र संख्या के अनुसार होना चाहिए ताकि शिक्षकों और विद्यार्थियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्य चेयरमैन अनिल अहलावत ने रोष कहा कि पिछले वर्ष में तबादले किए गए थे, उनमें अनेक विसंगतियां पाई गई थी। इन्हें दूर कराने के लिए संगठन कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मिल चुका है। पुरानी नीति के तहत पोस्ट कैप्ट की हुई है। इन्हें खोला जाए। एसोसिएशन मांग करती है कि संशोधित तबादला नीति का ड्राफ्ट शिक्षक संगठनों से सांझा किया जाए। इससे तबादले के बाद आने वाली अड़चनों को पहले ही ठीक कर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed