{"_id":"673270992ee665989a03e8e7","slug":"tb-free-india-campaign-will-start-from-jahangirpur-today-jhajjar-news-c-195-1-jjr1002-115414-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टीबी मुक्त भारत अभियान की आज जहांगीरपुर से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टीबी मुक्त भारत अभियान की आज जहांगीरपुर से होगी शुरुआत
Tue, 12 Nov 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 12 Nov 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। टीबी मुक्त भारत योजना के तहत मंगलवार सुबह 11 बजे टीबी के मरीजों की जांच के लिए 100 दिन निक्षय शिविर अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम उन गांवों और इलाकों को चयन करेगी, जहां पर ज्यादा टीबी के मरीज मिल रहे है।
सोमवार को सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इसमें निक्षय अभियान को लेकर रूपरेखा तैयार की गई और निर्देश दिए गए। सीएमओ ने बताया कि 100 दिन निक्षय शिविर की शुरुआत मंगलवार को जहांगीरपुर से जिला उपायुक्त की मौजूदगी में की जाएगी। जिले में हर साल लगभग दो हजार के आसपास टीबी के मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने और टीबी के मरीजों की जांच करने के लिए शिविरों को आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन निक्षय शिविर के अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसमें उन इलाकों या गांवों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां पर टीबी के मरीज अधिक मिल रहे हैं। इस अवसर पर टीबी नोडल अधिकारी डॉ. कुनाल, डॉ. मनोज सैनी, डॉ. विकास, डीपीसी शमशेर मौजूद रहे।