फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Taxi driver first beaten with sticks, then poisoned and murdered

टैक्सी चालक को पहले डंडों से पीटा, फिर जहर पिलाकर कर दी हत्या

Sat, 29 Aug 2020 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Taxi driver first beaten with sticks, then poisoned and murdered
जींद बाईपास स्थित कुंडू फार्म हाउस के सामने वीरवार को दो युवकों ने टैक्सी चालक के हाथ बांधकर पहले उसे रबड़ की पाइप व डंडों से पीटा फिर जहर पिला दिया। इसके बाद युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा और अपनी बड़ी बहन को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया, जहां देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो र्गई। शुक्रवार को परिजनों ने शव रखकर सुखपुरा चौकी के बाहर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बहन का आरोप है कि टैक्सी मालिक को उसकी बेटी का चाल-चलन ठीक न होने की बात बताने पर युवती के तीन दोस्तों ने वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बहन लता ने बताया कि वह मूल रूप से बलियाणा व हाल निवासी सर छोटूराम नगर की रहने वाली है। वह चार- भाई बहन हैं। उसका सबसे छोटा भाई 19 वर्षीय दिनेश 27 अगस्त शाम साढ़े पांच बजे कुंडू फार्म हाउस के पास घूमने गया था। इसके बाद वह सवा छह बजे घर लौटा, उसकी तबीयत बिगड़ी हुई थी। उसने बताया कि जब वह दौड़ लगा रहा था, एक कार आई जिसमें संदीप निवासी अजायब, वीरेंद्र निवासी महम व एक अन्य युवक सवार थे। उन्होंने आते ही उसके हाथ बांध दिए और रबड़ की पाइप व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया। दिनेश ने लता को बताया था कि वारदात के वक्त उसके टैक्सी मालिक की बेटी भी मौके पर मौजूद थी। आरोप है कि करीब 15 दिन पहले आरोपियों ने दिनेश को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

बहन बोली-दिनेश ने टैक्सी मालिक से कहा था आपकी बेटी मुझे फंसवा देगी
बहन लता ने बताया कि दिनेश पहले दिल्ली में टैक्सी चलाता था, लॉकडाउन में नौकरी छूटी तो छोटूराम नगर में पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के यहां नौकरी करने लगा। करीब 15 दिन पहले दिनेश ने अपने टैक्सी मालिक को उसकी बेटी के बारे में कहा था कि आपकी बेटी की संदीप से मित्रता है व उसका चाल-चलन ठीक नहीं है। मैं आपके पास नौकरी नहीं कर सकता हूं, क्योंकि आपकी बेटी मुझे भी फंसवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर दो नामजद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट तौर पर कहना जल्दबाजी होगी। जांच जारी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
- गोरखपाल राणा, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed