{"_id":"667cf1dfe77da5ac2307411c","slug":"tata-rams-into-parked-truck-in-rohtak-driver-dies-police-suspects-accident-happened-due-to-drowsiness-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: खड़े ट्रक में घुसी टाटा, चालक की मौत; पुलिस ने जताई आशंका नींद की झपकी आने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: खड़े ट्रक में घुसी टाटा, चालक की मौत; पुलिस ने जताई आशंका नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
Thu, 27 Jun 2024 10:30 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:30 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि सिरसा दिल्ली हाईवे के नजदीक खरकड़ा बाईपास पर जय जवान जय किसान ढाबा है। वहां पर सुबह एक ट्रक खड़ा था। वीरवार तड़के सिरसा निवासी छज्जू राम टाटा का मिनी ट्रक लेकर आया और खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर काफी तेज थी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक में सिरसा दिल्ली हाईवे स्थित ढाबे पर खड़े ट्रक से एक टाटा टकरा गई जिसमें गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर महम पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आ गई होगी इस वजह से भी हादसा हो सकता है। लेकिन जांच पड़ताल के बाद ही असल वजह पता चल पाएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि सिरसा दिल्ली हाईवे के नजदीक खरकड़ा बाईपास पर जय जवान जय किसान ढाबा है। वहां पर सुबह एक ट्रक खड़ा था। वीरवार तड़के सिरसा निवासी छज्जू राम टाटा का मिनी ट्रक लेकर आया और खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर काफी तेज थी जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह टाटा मिनी ट्रक के घायल चालक को निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान चालक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सिरसा के रसूलपुर निवासी छज्जू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना की सूचना परिजन को भी दे दी है।
विज्ञापन