फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Taste...Petha Kheer

Rohtak News: जायका ....पेठा खीर

Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Taste...Petha Kheer
डॉ. मंजू बधवार पिछले 20 वर्ष से सतप्रिया कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्राचार्या हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्हें पाककला में भी गहरी रुचि है और वे प्रेम से स्वादिष्ट व्यंजन बनाना पसंद करती हैं।
विज्ञापन


सामग्री
पेठा-दो कप (कद्दूकस किया हुआ)
फुल क्रीम दूध-एक लीटर
चीनी — आधा कप (स्वादानुसार)
* इलायची पाउडर — आधा छोटी चम्मच
* काजू — 8–10(कटे हुए)
* बादाम — 8–10 (कटे हुए)
* किशमिश — 1छोटी चम्मच
* घी — 1छोटी चम्मच
* केसर — कुछ धागे (वैकल्पिक)

विधि:
१. सबसे पहले पेठे के बीज निकालकर उसे छील लें और कद्दूकस कर लें।
२. कढ़ाही में घी गरम करें और उसमें काजू, बादाम व किशमिश हल्के से भून लें। निकालकर अलग रखें।
३. उसी कढ़ाही में कद्दूकस किया हुआ पेठा डालें और मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक भूनें, जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए।
४. अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि दूध तले में न लगे।
५. लगभग 22 मिनट बाद जब दूध गाढ़ा होने लगे और पेठा अच्छी तरह पक जाए, तब चीनी डालें।
६. इलायची पाउडर, केसर और भुने हुए ड्राय फ्रूट्स डालकर 5 मिनट और पकाएं।
७. खीर मनचाही गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें।

परोसने का तरीका:
गरम या ठंडी दोनों तरह से स्वादिष्ट लगती है। इसे खाने के साथ परोसें।

डॉ मंजू बधवार
प्रिंसिपल
सतप्रिय कॉलेज ऑफ एजुकेशन।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed