{"_id":"b61d9528ab90f456d29f406729dc030c","slug":"tanver-joins-new-worker-in-rohtak-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा के गुलाबी गढ़ में तंवर की लाल सेंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा के गुलाबी गढ़ में तंवर की लाल सेंध
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 12 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ.
विज्ञापन
अशोक तंवर ने सेंध लगाई है। बृहस्पतिवार को गुलाबी पगड़ी का गढ़ माने जाने
वाले जिले में कांग्रेस का लाल रंग हावी दिखा। तंवर की मौजूदगी में विभिन्न
पार्टियों के कई नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा और उन्हें सीएम बनाने का
प्रण लिया।
आर्य नगर स्थित गुरु रविदास हॉस्टल में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के लिए अनूप कटारिया ने सम्मान समारोह रखा था। इनेलो में राज्य सचिव, महा सचिव और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जैसे अहम पदों पर रह चुके अनूप कटारिया को तंवर ने लाल पगड़ी पहना कर कांगेस पार्टी में शामिल किया।
उनके साथ सुभाष सोलंकी, राज सिंह पहलवान, डॉ. कपूर सिंह, राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र, राजबीर संधू, बिजेंद्र कादियान आदि ने संयुक्त रूप से तंवर के समक्ष कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। मंच पर पूर्व मंत्री सुभाष बतरा के अलावा कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।
पार्टी कार्यक्रम से हुड्डा परिवार नदारद
कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पूरा परिवार नदारद रहा। न पोस्टर में न कार्यक्रम में कहीं भी हुड्डा परिवार को शामिल नहीं किया गया। मंच से कुछ नेताओं ने हुड्डा पर निशाना जरूर साधा।
चेयरमैन बनाने के लिए लगा रहे सारे तिकड़म : तंवर
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा जिला परिषद में अपना चेयरमैन बनाने के लिए सारे तिकड़म लगा रही है। जबकि पंचायत चुनाव में 70 फीसदी सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य व पंच कांग्रेस पार्टी के ही जीते हैं।
नगर निगम के चुनावों में भी प्रदेश की जनता ऐसे ही भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान हो कर कांग्रेस में अपना भविष्य देख रही है। वे प्रदेश की जनता के हितों के लिए विरोध प्रदर्शन करेंगे। बृहस्पतिवार को जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि भगवाकरण की राजनीति करना भाजपा का काम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे पड़ोसी मुल्क से अच्छे संबंध कायम करें। देश की सीमा को सुरक्षित करना जरूरी है।
हुड्डा या तंवर, फैसला करेगी आला कमान
प्रदेश में कांग्रेस की चौधर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हाथ में होगी या प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के हाथ में इस सवाल पर तंवर ने कहा कि यह फैसला पार्टी आला कमान सोनिया गांधी व राहुल गांधी करेंगे। प्रदेश की जनता बताएगी कि कांग्रेस किसके नेतृत्व में मजबूत है।
हुड्डा की पानीपत रैली में तंवर के फोटो न होने पर उन्होंने कहा कि फोटो तो उतरते और लगते रहते हैं और सभी दावेदारी भी साबित करते हैं। इसमें कोई समस्या नहीं है। वहीं जिला कार्यकारिणी के गठन पर तंवर ने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण यह काम रुक गया था, जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए सूची तैयार की जा रही है।