{"_id":"68c867717c1cdf7fb9055565","slug":"tamanna-became-miss-fresher-meenakshi-became-miss-personality-and-tanisha-became-miss-talented-rohtak-news-c-17-roh1020-728135-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: तमन्ना मिस फ्रेशर, मीनाक्षी मिस पर्सनैलिटी व तनीषा मिस टैलेंटेड बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: तमन्ना मिस फ्रेशर, मीनाक्षी मिस पर्सनैलिटी व तनीषा मिस टैलेंटेड बनीं
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय रोहतक में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। यहां प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने छात्राओं काे महाविद्यालय के शैक्षणिक और सांस्कृतिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया। यहां बीकॉम प्रथम वर्ष से तमन्ना को मिस फ्रेशर, मीनाक्षी को मिस पर्सनैलिटी, भाविका को बेस्ट डांसर और बीबीए से तनीषा को मिस टैलेंटेड का पुरस्कार दिया गया।
छात्राओं ने गायन, नृत्य और अन्य कार्यक्रम प्रस्तुतियां किए। प्रिंसिपल ने कहा कि यह आयोजन नई छात्राओं को महाविद्यालय के परिवार का हिस्सा बनने का अवसर प्रदान करता है। उन्हें अपने कौशल और प्रतिभा को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
इस मौके पर काउंसिल सदस्य डॉ. मीनू नैन, गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डॉ. प्रवीण खत्री, कॉमर्स और बीबीए विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला और अन्य लोग उपस्थित रहे। डॉ. साक्षी बंसल व डॉ. मुक्ता ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।