{"_id":"60ae96ba8ebc3eac94654ef9","slug":"take-care-of-patients-with-home-quarantine-rohtak-news-rtk6102002170","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन वाले मरीज सावधानियों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन वाले मरीज सावधानियों का रखें ध्यान
विज्ञापन
होम क्वारंटीन वाले मरीज सावधानियों को ध्यान में रखकर कोरोना को हरा सकते हैं। वे नियमित योग और व्यायाम करें, आयुष काढ़ा पिएं, हल्दी वाले दूध और गर्म पानी का सेवन करें और पुदीने की भाप लें। उक्त बातें उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को पांच दिन से ज्यादा बुखार, सर्दी लगना, सूखी खांसी व गले में खराश, सिरदर्द, नाक बहना या बंद रहना, थकान महसूस होना, शरीर दर्द, सांस लेने में कठिनाई, भूख, स्वाद या गंध की कमी जैसे लक्षण दिखे तो वह तुरंत कोरोना जांच करवाएं। साधारण लक्षण वाले मरीज अनुलोम-विलोम प्राणायाम करें, भाप लें और गर्म पानी से गरारे करें। कोरोना संक्रमित होने की स्थिति में घर पर ही एकांतवास में आराम करें। परिवार के सभी सदस्य मास्क पहनें। मरीज को खुली खिड़की वाले कमरे में रखें। हाथों को नियमित सैनिटाइज करें, पौष्टिक आहार लें। ऑक्सीजन और तापमान की नियमित जांच करें। अगर ऑक्सीजन का स्तर 93 से कम हो तो डॉक्टर से परामर्श करें। सांस लेने में कठिनाई होने पर प्रोनिंग करें। दालचीनी, सौंठ, काली मिर्च व तुलसी का काढ़ा पिएं। मरीज की देखभाल करने वाला व्यक्ति मरीज द्वारा उपयोग की गई रोजमर्रा की चीजों को साझा न करे। लोग कोरोना हेल्पलाइन नंबर 1075 व 85588-93911 पर भी परामर्श ले सकते हैं।
सतर्कता ही बचाव
उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिलावासियों का आह्वान किया है कि कोरोना काल में आवश्यक काम के लिए घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें। हमेशा याद रखें कि सतर्कता ही कोरोना से बचाव है। बाजार से सामान लाते समय अपने साथ टोकरी, बैग व सैनिटाइजर रखें, चेहरे को मास्क या कपड़े से अच्छी तरह ढकें। दुकानों में अनावश्यक चीजों न छुएं, दो गज की दूरी बनाएं, एटीएम इस्तेमाल करने से पहले और बाद में हाथों को सैनिटाइज करें। बाहर जाने के लिए अलग जूते, चप्पल रखें।