{"_id":"6834d7eeb2d278e956009eae","slug":"tais-land-grabbed-on-the-pretext-of-getting-the-ownership-corrected-rohtak-news-c-17-roh1019-660276-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मलकियत ठीक कराने का झांसा देकर ताई की जमीन हड़पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मलकियत ठीक कराने का झांसा देकर ताई की जमीन हड़पी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक/महम। महम चौबीसी के गांव मदीना की महिला की जमीन की मिलकियत ठीक करवाने का झांसा देकर अपने नाम करवा ली, साथ ही ताई के बैंक अकाउंट में अपना मोबाइल नंबर जुड़वा दिया।
मुख्यमंत्री को शिकायत भेजने के बाद डीएसपी ने मामले की जांच की। इसके बाद अब आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस रिकाॅर्ड के मुताबिक, मदीना गांव निवासी बाला देवी ने मुख्यमंत्री के नाम शिकायत भेजी कि उनके पति का देहांत हो चुका है। वह अनपढ़ है। वह कामकाज करवाने के लिए अपने देवर के लड़के नवीन पर विश्वास करती थी।
नवीन ने कहा कि जमीन के रिकार्ड में तुम्हारा नाम गलत लिखा हुआ है। उसे ठीक करवाने के लिए तहसील जाना पड़ेगा।
वह विश्वास करके तहसील में चली गई, जहां आरोपी ने जमीन अपने नाम करवाने के लिए पहले से धोखाधड़ी करके दस्तावेज तैयार करवा रखे थे। आरोपी ने हस्ताक्षर करवाकर जमीन अपने नाम करवा ली। साथ ही बैंक में गई तो नवीन ने अपना मोबाइल नंबर उसके खाते में जुड़वा दिया। आरोपी उसके खाते से लाखों रुपये का लेनदेन करने लगा।
विज्ञापन
बैंक में गई तो फर्जीवाड़े का पता चला
पीड़िता ने बताया कि वह बैंक में गई तो कर्मचारी ने कहा कि आपके खाते से लाखों रुपये का लेनदेन चल रहा है, क्या कोई जमीन बेची या खरीदी है। उसने शक के आधार पर पूरा रिकाॅर्ड निकलवाया।
इसके बाद परिचित से जमीन की जमाबंदी निकलवाई। पता चला कि उसकी जमीन नवीन के नाम हो गई है। जब उसने आरोपी से कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दी।
बोला- अगर चुप नहीं रही तो घर पर भी कब्जा कर लेंगे। अगर जमीन दोबारा चाहिए तो दो लाख रुपये देने होंगे। उसने दो लाख रुपये दिए। इसके बावजूद जमीन वापस उसके नाम नहीं करवा रहा है।
पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।