फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Taekwondo: The names of the Indian team players of the World University Games are sealed in the envelope

ताइक्वांडो : वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की भारतीय टीम के खिलाड़ियों के नाम लिफाफे में सील

Thu, 11 Mar 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Taekwondo: The names of the Indian team players of the World University Games are sealed in the envelope
चीन में होने वाले ताइक्वांडो महिला एवं पुरुष वर्ग के वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की चयन प्रक्रिया बुधवार को पूरी हुई। एमडीयू परिसर में चयन प्रक्रिया पूरी होने पर देश की दोनों टीमों के नाम लिफाफे में सील कर दिए गए हैं। यह लिफाफा टीम की मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा गया है। चयन प्रक्रिया के फाइनल में देश के विभिन्न राज्यों के 32 विश्वविद्यालयों से 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की टीम चयन के लिए खिलाड़ियों में फाइनल मुकाबले हुए। कांटे की टक्कर के मुकाबलों में विजयी प्रतिभागियों को भारतीय ताइक्वांडो टीम के लिए चुना गया है। खेल के आधार पर बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। फिलहाल ये नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। यह सूची लिफाफे में सील कर मुख्यालय भेज दी गई है। वहां से अनुमति मिलने पर टीम सदस्यों के नाम स्पष्ट होंगे। खेल निदेशक डॉ. डीएस ढुल ने कहा कि कुलपति प्रो. राजबीर सिंह खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स को लेकर भी कुलपति ने पूरा सहयोग देने का विश्वास दिलया है। यही नहीं, चीन में होने वाले इन खेलों पर आने वाले खर्च को हरी झंडी दी है। चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। टीम के लिए नाम तय कर बंद लिफाफे में मुख्यालय भेज दिए गए हैं। वहां से टीम को मंजूरी मिलनी है।
विज्ञापन

कैंपस में ही लगेगा ताइक्वांडो शिविर
खेल निदेशक ने कहा कि वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल के अलावा एमडीयू को भारतीय ताइक्वांडो टीम के शिविर आयोजन की भी जिम्मेदारी मिली है। कुलपति के प्रयास से ये दोनों शिविर विवि के कैंपस में ही लगाए जाएंगे। यहां स्पर्धा में जीत के लिए खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed