फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   System back on track after strike, more than 25 operations done till late evening

हड़ताल के बाद पटरी पर लौटी व्यवस्था, देर शाम तक हुए 25 से अधिक ऑपरेशन

Sat, 11 Dec 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
System back on track after strike, more than 25 operations done till late evening
पीजीआई में पीजी डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होने के बाद शुक्रवार को ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने पहुंच?
पीजीआई की व्यवस्था शुक्रवार को पटरी पर लौट आई। संस्थान के चिकित्सकों की टीम देर शाम तक ऑपरेशन थियेटर में व्यस्त रही। यहां देर शाम तक 25 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन हुए। इसमें न्यूरो सर्जरी के बारीक व अहम ऑपरेशन भी शामिल हैं। संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक खुद देर शाम तक ओटी में व्यस्त रहे। इससे मरीजों को काफी राहत मिली। ओपीडी में भी दिनभर मरीजों की भीड़ बनी रही। नतीजतन आपात विभाग में शांति नजर आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीजीआई के पीजी डॉक्टर काम पर लगे नजर आए। इससे ओपीडी, वार्ड, आईसीयू, ओटी व आपात सेवाएं सुचारु रूप से चलीं। डॉक्टरों के ड्यूटी पर होने से मरीजों की ठीक से देखभाल हो पाई। आईसीयू व वार्डों में मरीजों को राहत मिली तो ओपीडी भी में व्यवस्था पटरी पर रही। यहां मरीजों के कार्ड भी बने और उनकी जांच भी हुई। हड़ताल के बाद खुली ओपीडी में मरीजों की देर तक भीड़ बनी रही। इसके चलते आपात विभाग में शांति नजर आई। यही नहीं, ऑपरेशन का इंतजार कर रहे मरीजों को भी चिकित्सकों की टीम ने राहत पहुंचाई। ऑपरेशन थियेटर शुक्रवार को देर शाम तक चला। यहां न्यूरो सर्जरी, हड्डी रोग, डेंटल, सर्जरी समेत विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने 25 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन किए।
विज्ञापन

वर्जन
पीजी चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। पीजी डॉक्टर काम पर लौट आए हैं। ओपीडी, आईसीयू, वार्ड, ओटी व आपात विभाग में रोज की तरह सुचारु रूप से काम हुआ। ऑपरेशन थियेटर देर शाम तक चला। यहां गंभीर मरीजों के ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ईश्वर सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed