{"_id":"65da25412f88a9788609730c","slug":"sweety-boora-and-deepak-hooda-distributed-sports-kits-rohtak-news-c-17-roh1019-368254-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा ने खेल किट वितरित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा ने खेल किट वितरित की
Sat, 24 Feb 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
कलानौर। खंड के गांव मसूदपुर में शनिवार को भीम अवाॅर्डी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर स्वीटी बूरा और अर्जुन अवाॅर्डी दीपक हुड़्डा ने खेलेगा भारत-जीतेगा भारत, गेम ऑन-नशा गॉन अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी बच्चों को खेल किट भी वितरित की। सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहकर अभ्यास करने की शपथ भी दिलवाई।
स्वीटी बूरा ने कहा कि आज के समय में बेटा-बेटी एक समान है। इसको ध्यान में रखते हुए मां-बाप का दायित्व है कि वह अपने बच्चों के सपनों को पूरा करवाने में उनका सहयोग करें। उन्होंने सभी बच्चों को खेल किट भी वितरित की और उनको आश्वस्त किया की भविष्य में उनको जो भी जरूरत होगी, वह पूरा करवाने का काम करेंगे। इस अवसर पर सरपंच भगवतदयाल, नवीन शर्मा, राजबीर डीपी, साहिल हुड़्डा,कपिल वशिष्ठ, हरिकिशन, प्रदीप शर्मा, सुरेश पंच आदि मौजूद रहे।