फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sweet corn is providing warmth during the winter, with a daily consumption of 30 quintals.

Rohtak News: सर्दी में गर्माहट दे रहा स्वीट कॉर्न, रोजाना 30 क्विंटल की खपत

Tue, 20 Jan 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sweet corn is providing warmth during the winter, with a daily consumption of 30 quintals.
19...शहर में लघु सचिवालय के निकट स्वीट कॉर्न खरीदते ग्राहक। संवाद
रोहतक। चटपटे स्वाद के साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर स्वीट कॉर्न सर्दी में गर्माहट दे रहा है। बढ़ती जागरूकता के साथ ही इसे पसंद करने वाले भी कम नहीं है। इससे जुड़े कारोबारियों दुर्गेश व पुनीत ने बताया कि नई फल सब्जी मंडी में इसकी रोजाना 30 क्विंटल तक की खपत हो रही है। जहां से गांवों कस्बों में भी इसकी पहुंच हो रही है। रेहड़ी-ठेले से लेकर होटल, ढावों, समारोह व घरों तक में इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग तक इसे खाना पसंद करते हैं। लघु सचिवालय के पास इसके दुकानदार चंद्रभान व राधेश्याम ने बताया कि सोनीपत व यूपी से मंडी में इसकी आवक हो रही है। शहर में ही इसके 50 से अधिक विक्रेता हैं जहां रोजाना करीब 15 क्विंटल की खपत हो रही है।
विज्ञापन

ग्राहक संदीप व जसबीर ने बताया कि स्वीट कॉर्न का तासीर गर्म होने के चलते दिसंबर से होली तक ग्राहक इसका सेवन ज्यादा करते हैं। उबले हुए स्वीट कॉर्न में नमक, मसाला व नींबू का रस मिलाने से इसका स्वाद लाजवाब हो जाता है। हर आयु के ग्राहक इसे खाना पसंद करता है। इन दिनों इसका भाव 30 रुपये प्रति किलोग्राम बना हुआ है। इसका प्रयोग सूप व सब्जी में भी खूब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed