फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Swami Avdheshanand Giri blessed the devotees.

Rohtak News: स्वामी अवधेशानंद गिरि ने दिया श्रद्धालुओं को आशीर्वाद

Tue, 24 Feb 2026 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Swami Avdheshanand Giri blessed the devotees.
18 स्वामी बालकपुरी डेरे में आयोजित भक्तमाल कथा के समापन अवसर मौजूद जूना अखाड़ा के उचार्य अवधेशा - फोटो : बड़ा गुरुद्वारा महम में सुशो​भित गुरु ग्रं​थ साहिब। अमर उजाला

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्वामी बालकपुरी महाराज की 17वीं पुण्य तिथि पर तीन दिवसीय संगीतमय श्री भक्तमाल कथा का समापन पुरिधाम में महामंडलेश्वर स्वामी कर्णपुरी महाराज के सानिध्य में सोमवार को किया गया। इसमें कथा व्यास पुरिधाम के ही बाबा शांतपुरी ने इस अलौकिक कथा का रसपान कराया।
स्वामी कर्णपुरी महाराज ने बताया कि 23 फरवरी को कथा के तृतीय दिवस पर श्री भक्तमाल कथा को विश्राम दिया गया। कथा के अंतिम दिन जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रवचनों से सभी को निहाल किया। सत्संग व संतों की संगति के महत्व का संदेश दिया व सभी संत समाज व भक्तजनों को अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डेरा बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज गोहाना के पीठाधीश्वर व जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत कमलपुरी महाराज ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न डेरों व मठों से प्रमुख संत अपना आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे जिसमे श्रीमहंत अशोक गिरि, महंत रमनपुरी, महंत राजेंद्र पुरी, गौरव पुरी, बाबा कैलाश गिरि व नारायण गिरि उपस्थित रहे।

शिविर में 137 ने किया रक्तदान
श्री बाबा बालकपुरी धर्मार्थ औषधालय की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें 137 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया व डायरी वितरित की गई। कथा के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed