फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SUV hit scooty and creta car in Rohtak youth dies

रोहतक में एसयूवी का कहर: पहले क्रेटा कार फिर स्कूटी को मारी टक्कर, ढाबे के काउंटर को भी उड़ाया, युवक की मौत

Mon, 27 Jan 2025 02:06 PM IST
अंकेश ठाकुर माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 27 Jan 2025 02:06 PM IST
सार

रोहतक में 26 जनवरी की देर रात एक एक्सयूवी चालक ने पहले एक क्रेटा कार को टक्कर मारी फिर स्कूटी सवार युवकों को भी चपेट में लिया। इसके बाद कार सवार ने एक ढाबे के काउंटर को उड़ाया और फिर वहां से गाड़ी समेत फरार हो गया।

विज्ञापन
SUV hit scooty and creta car in Rohtak youth dies
गाड़ी की टक्कर से क्षतिग्रस्त स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रोहतक में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक एसयूवी ने स्कूटी सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हुआ है। रोहतक के सुभाष चौक में 26 जनवरी की देर रात एक एक्सयूवी चालक ने पहले एक क्रेटा कार को टक्कर मारी फिर स्कूटी सवार युवकों को भी चपेट में लिया। इसके बाद कार सवार ने एक ढाबे के काउंटर को भी टक्कर मारी और फिर वहां से गाड़ी समेत फरार हो गया। इस मामले की शिकायत पर आर्य नगर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जवाहर नगर निवासी जेनुइन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहसिन बिरयानी के नाम से सर्कुलर रोड पर दुकान चलाता है। 26 जनवरी को 12:30 बजे अपनी स्कूटी से दोस्त गुलफान अली के साथ बिरयानी की डिलीवरी करने के बाद आर्य नगर से होते हुए घर के लिए जा रहे थे। जब वह सुभाष चौक पर पहुंचे तो इस दौरान अशोक चौक की तरफ से आई एक एसयूवी ने क्रेटा कार को टक्कर मार दी इसके बाद गाड़ी ने उनकी स्कूटी को भी टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी चालक ने छोले-भटूरे की दुकान के बाहर लगे काउंटर को गाड़ी से उड़ा दिया और वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


कार की टक्कर जेनुइन गंभीर घायल हो गया और उसका साथी गुलफान अली की मौके पर ही मौत हो गई। गुलफान मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर बिलासपुर का रहने वाला था। आर्य नगर पुलिस का कहना है कि आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed