फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suspense continues regarding BJP ticket, MP said - Party's decision will be accepted

Rohtak News: भाजपा की टिकट को लेकर संस्पेंस बरकरार, सांसद बोले- पार्टी का फैसला मंजूर होगा

Fri, 08 Mar 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Suspense continues regarding BJP ticket, MP said - Party's decision will be accepted
रोहतक। लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दीपेंद्र हुड्डा का नाम तय माना जा रहा है, जबकि दूसरी तरफ भाजपा सांसद अरविंद शर्मा की टिकट को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
विज्ञापन

बुधवार को चर्चा थी कि रोहतक से अभिनेता रणदीप हुड्डा को उतार सकती है, जो पार्टी की पुरानी महिला कार्यकर्ता आशा हुड्डा के बेटे हैं। वीरवार को जिला विकास भवन में जब भाजपा के मौजूदा सांसद अरविंद शर्मा से सवाल किया गया कि क्या वह रोहतक लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के दौरान पर अगला चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सांसद ने मुस्कराते हुए जवाब दिया कि पार्टी जो निर्णय लेगी मंजूर होगा। चर्चाएं तो चलती रहती हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के अंदर रोहतक सीट को सबसे कांटे की टक्कर की माना जा रहा है, जहां कांग्रेस को दूसरे लोकसभा क्षेत्रों के मुकाबले मजबूती स्थिति में माना जा रहा है। रोहतक में कांग्रेस का दबदबा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बाद उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई थी। हालांकि 2019 के चुनाव में वह भाजपा के डॉ. अरविंद शर्मा से हार गए थे। ऐसे में दोनों दल रोहतक सीट पर पूरा जोर लगा रहे हैं। अभी से दोनों दलों ने प्रचार छेड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
ग्रोवर ने दिखाया वीडियो, बोले- कांग्रेसियों की धमकाने की आदत नहीं गई
वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी पहले जमीन हड़पते थे, अब अफसरों को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा सपने लेने छोड़ दें। उनकी सरकार नहीं आएगी। भाजपा 370 सीट जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed