{"_id":"62fd4108882b742a821941e5","slug":"suspected-calf-is-healthy-district-got-three-thousand-doses-of-gotpox-vaccine-rohtakcity-news-rtk655361723","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध बछड़ा हुआ स्वस्थ, जिले को मिली गोट पॉक्स वैक्सीन की तीन हजार डोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध बछड़ा हुआ स्वस्थ, जिले को मिली गोट पॉक्स वैक्सीन की तीन हजार डोज
विज्ञापन
रोहतक। करीब एक सप्ताह पहले लंपी चर्मरोग वायरस का संदिग्ध बछड़ा स्वस्थ हो गया है। डेयरी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में हाल में लंपी चर्मरोग वायरस से संक्रमित कोई पशु नहीं है। बीमारी की रोकथाम के लिए जिले को गोट पॉक्स वैक्सीन की तीन हजार डोज मिल चुकी हैं।
डेयरी एवं पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ ने बताया कि हाल में जिले में कोई पशु लंपी वायरस रोग से संक्रमित नहीं है। विभाग के चिकित्सक पशुपालकों को वायरस के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिले में मौजूद 18 पंजीकृत व गैर पंजीकृत गोशालाओं की विभाग के चिकित्सक रोजाना रिपोर्ट ले रहे हैं। विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार वैक्सीन लगाई जाएंगी।
बता दें कि जिले के गांव ईस्माइला नौ बी में एक सप्ताह पहले करीब तीन साल के बछड़े को लंपी चर्मरोग वायरस संदिग्ध बताया जा रहा था। चिकित्सकों के अनुसार सामान्य उपचार के बाद बछड़ा स्वस्थ हो चुका है।
विज्ञापन
निगम की गोशाला में किया कीटनाशक का छिड़काव
पहरावर स्थित नगर निगम के सौजन्य से संचालित गोशाला में बुधवार को लंपी चर्मरोग वायरस से बचाव के लिए कीटनाशक का छिड़काव किया गया। गोशाला में करीब 2300 गोवंश मौजूद हैं। लंपी चर्मरोग वायरस के बचाव के लिए निगम प्रशासन ने पशु चिकित्सकों की सलाह पर कीटनाशकों का छिड़काव करवाया।