फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Survey team asked questions for smart city, how are health, education and traffic facilities

स्मार्ट सिटी के लिए सर्वे टीम ने पूछे सवाल, कैसी हैं स्वास्थ्य, शिक्षा व यातायात सुविधाएं

Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Survey team asked questions for smart city, how are health, education and traffic facilities
स्मार्ट सिटी सर्वे के तहत टीम आमजन से मानसरोवर पार्क में फीडबैक लेते। विज्ञप्ति
नगर निगम के स्मार्ट सिटी के दावे की जांच के लिए रोहतक पहुंची केंद्र की आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की टीम ने वीरवार को सर्वे शुरू कर दिया। टीम मानसरोवर पार्क, जाट कॉलेज, महिला कॉलेज व एमडीयू में पहुंची और युवाओं से शहर की स्वास्थ्य, यातायात व शिक्षा सुविधाओं को लेकर सवाल पूछे।
विज्ञापन

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि यह सर्वे केंद्र के आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की तरफ से किया जा है। टीम के साथ नगर निगम एवं सक्षम युवाओं की टीम भी अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर फीडबैक ले रही है। आम लोगों से आयुक्त ने आग्रह किया है कि वे जीवन की गुणवत्ता सर्वे को सकारात्मक रूप में लें, ताकि रोहतक शहर को सर्वोच्च रैंकिंग दिलाई जा सके।
विज्ञापन

निगम की टीम ने हटवाया अतिक्रमण
वहीं, निगम की टीम वीरवार को माता दरवाजा चौक पर पहुंची और चौक से अतिक्रमण हटवाया। आयुक्त ने बताया कि शिकायत मिली थी कि चौक पर रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण कर रखा है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके चलते टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटवाया। साथ में चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed