फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suruchi won gold medal in shooting competition

Rohtak News: शूटिंग प्रतियोगिता में सुरुचि ने स्वर्ण पदक जीता

Sat, 25 Jan 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Suruchi won gold medal in shooting competition
4सीटीके37--​विजेता खिलाड़ियों को सम्मा​नित करते प्रो. आरपी गर्ग। स्रोत:अकादमी
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में शूटिंग प्रतियोगिता में जिले की गन्स व गट्स शूटिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 8 से 21 जनवरी को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। एमडीयू खेल निदेशक प्रो. आरपी गर्ग ने शुक्रवार को विजेता खिलाड़ियों का रोहतक पहुंचने पर स्वागत किया।
विज्ञापन

कोच पवन ने बताया कि 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत में सुरुचि ने स्वर्ण पदक जीता। 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम ने रजत पदक जीता, महिला टीम में सुरुचि, कनिष्का व अंजलि शामिल है। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स में आशीष मलिक व सुरुचि ने रजत पदक जीता।
विज्ञापन

टीम इंचार्ज नरेश हुड्डा व इंटरनेशनल कोच योगेश सिंह ने विजेता खिलाडियों की सराहना की व भविष्य में भी शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कोच आदित्य ने बताया कि गन्स व गट्स शूटिंग अकादमी के 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम, 25 मीटर रैपिड पिस्टल व 50 मीटर पिस्टल टीम का चयन खेलो इंडिया के लिए हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed