फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Surgery equipment and medicines have to be purchased from the market, patients are being sent to private hospitals through collusion.

Rohtak News: बाजार से खरीदना पड़ रहा ऑपरेशन का सामान व दवा, सांठगांठ से निजी अस्पताल भेजे जा रहे मरीज

Thu, 05 Feb 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Surgery equipment and medicines have to be purchased from the market, patients are being sent to private hospitals through collusion.
13-पीजीआई में पहुंची विधानसभा कमेटी को समस्या बताती सोनीपत निवासी मरीज क्षमा व मौके पर जवाब देत
रोहतक। पीजीआई बस नाम का है। ऑपरेशन का सामान व दवाएं बाजार से खरीदनी पड़ती हैं। डॉक्टर का लिखा 1300 रुपये कीमत का प्रोटीन पाउडर तक बाजार से खरीदना पड़ा। यह आरोप लगाए हैं सोनीपत के मुरथल की क्षमा ने। वह वीरवार को संस्थान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंची हरियाणा विधानसभा समिति के अध्यक्ष एवं इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप को अपनी पीड़ा बता रही थीं।
विज्ञापन

यही नहीं, स्वास्थ्य सेवाएं एवं स्वास्थ्य शिक्षा समिति को संंस्थान के चिकित्सकों व निजी एजेंटों की सांठगांठ की भी शिकायत मिली है। आरोप लगाया कि चिकित्सकों की मदद से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने इसकी जांच कराने व संलिप्त चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. कुंदन मित्तल बीच-बीच में इन आरोपों का
विज्ञापन

बचाव करते नजर आए।
समिति अध्यक्ष ने कहा कि निरीक्षण में सामने आया है कि ओपीडी में मरीजों ने संस्थान की लचर व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। ओपीडी में पहुंची विधानसभा समिति को मरीजों ने अपनी पीड़ा सुनाई है। उन्होंने कहा कि संस्थान में चिकित्सकों व दवाओं की कमी, बजट किल्लत से प्रोजेक्ट रुकने की मुख्य समस्याएं सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थान की तरफ इनमें सुधार का आश्वासन दिया गया है। संस्थान में 11 सदस्यीय टीम में से वीरवार को छह सदस्य ही पहुंचे।
इसमें इंद्री विधानसभा से भाजपा विधायक रामकुमार कश्यप, बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज सिंह नरवाल, महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी, बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स, नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पणिहार और बावल से भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण कुमार शामिल रहे। कमेटी ने दोबारा व्यवस्थाओं का मुआयना करने की बात कही है।
-----

चिकित्सक भर्ती में बदलाव की मांग सरकार के सामने रखेगी समिति
पीजीआई में चिकित्सकों की कमी को लेकर समिति ने संस्थान की प्रशासनिक टीम के साथ बैठक की। इसमें सामने आया कि स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति व पीजीआईएमएस के निदेशक को 2022 से पहले अपने स्तर पर चिकित्सकों की भर्ती करने का प्रावधान था। इसमें बदलाव के बाद से सरकार चिकित्सकों की भर्ती करती है। यह मामला सरकार के सामने रखते हुए इस नियम को दोबारा लागू करने की मांग की जाएगी। इससे संस्थान में चिकित्सकों की भर्ती आसान होगी। संस्थान में ग्रुप सी व डी की भर्ती को लेकर भी बैठक की गई है।
------

फोटो:13, 14
सात दवाओं में से चार बाहर से लेनी पड़ी : शकुंतला

कमेटी के सामने कैथल के पाई निवासी
शकुंतला ने बताया कि यहां पर्ची में लिखी दवाओं में से कुछ ही मिल पाती हैं। शेष दवा बाहर से खरीदनी पड़ती हैं। यहां दूर-दराज से लोग

किराया लगाकर पहुंचते हैं।
इस पर भी यहां सुविधाएं नहीं मिलती। जांच के लिए भी लंबा समय मिलता है। समिति सदस्यों ने इसे लेकर संस्थान के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट से बात की तो उन्होंने कहा-सिर्फ कुछ ही दवाइयां नहीं मिलती हैं। इस पर मरीज ने पर्ची दिखाते हुए एमएस को बाहर से लिखी दवाइयां गिना डाली। शकुंतला ने बताया कि उनकी कमर में दर्द रहता है, इसलिए पीजीआई में इलाज के लिए आई हूं। यहां सात दवाओं में से चार बाहर से लेनी पड़ी।

---------
समिति सदस्यों ने गिनाईं ये समस्याएं
विधायक इंदुराज नरवाल ने कहा कि संस्थान में काफी कमियां मिली हैं। सबसे बड़ी कमी डॉक्टरों की है। इस समस्या को विधानसभा में रखा गया था। निरीक्षण में मरीजाें की शिकायतें भी सामने आई हैं।

------
विधायक बलराम दांगी ने कहा कि यहां शौचालयों में सफाई व्यवस्था सही नहीं है। वार्डों का भी बुरा हाल है। इस बारे में अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुधार किए जांएगे। वह व्यक्तिगत तौर पर भी पीजीआई का दौरा कर सुविधाओं का जायजा लेंगे।

----
बादली विधायक बोले-कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण ही पार्टी सत्ता से बाहर
बादली विधानसभा से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने प्रदेश में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति को लेकर कहा कि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं की आपसी गुटबाजी के कारण ही पार्टी सत्ता से बाहर है। उन्होंने स्वीकार किया कि यदि समय रहते आपसी मतभेदों को खत्म किया जाता तो हालात कुछ और होते।

13-पीजीआई में पहुंची विधानसभा कमेटी को समस्या बताती सोनीपत निवासी मरीज क्षमा व मौके पर जवाब देत

13-पीजीआई में पहुंची विधानसभा कमेटी को समस्या बताती सोनीपत निवासी मरीज क्षमा व मौके पर जवाब देत

13-पीजीआई में पहुंची विधानसभा कमेटी को समस्या बताती सोनीपत निवासी मरीज क्षमा व मौके पर जवाब देत

13-पीजीआई में पहुंची विधानसभा कमेटी को समस्या बताती सोनीपत निवासी मरीज क्षमा व मौके पर जवाब देत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article