फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Suresh Kaushik became the president of MDU Non-Teaching Employees Union

Rohtak News: सुरेश कौशिक बने एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान

Thu, 30 Oct 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 30 Oct 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Suresh Kaushik became the president of MDU Non-Teaching Employees Union
37 एमडीयू में विजेता प्रधान सुरेश कौशिक को सम्मानित करते हुए। स्रोत:एमडीयू
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में इस बार तराजू का पलड़ा भारी रहा। दीपक, तराजू और कुर्सी चुनाव चिह्नों के बीच हुए त्रिकोणीय मुकाबले में तराजू चिह्न वाले कर्मचारी सुरक्षा मंच पैनल के सभी पांचों प्रत्याशी विजयी रहे। सुरेश कौशिक 109 वोटों के भारी अंतर से एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान चुने गए।
विज्ञापन




प्रधान पद पर हुए मुकाबले में सुरेश कौशिक को 288 वोट, अजमेर सिंह को 179 वोट और विकास गिल को 156 वोट मिले। उप प्रधान पद पर प्रेम सजवाण ने 278 वोट हासिल कर जीत दर्ज की, हरदीप हुड्डा को 206 और ज्ञानचंद को 146 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन

महासचिव पद पर विजयपाल ने 239 वोट लेकर जीत दर्ज की, रविंदर लोहिया को 223 और सुनील सैनी को 164 वोट मिले। सह सचिव पद पर राजकुमार रंगा 253 वोट पाकर विजयी रहे, वरुण सैनी को 208 और रामेश्वर को 165 वोट प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद पर राजेश शर्मा ने 301 वोट पाकर जीत हासिल की, सुनील सुतवाल को 182 और विनोद राठौड़ को 144 वोट मिले। यह चुनाव रिटर्निंग अफसर प्रो. राहुल ऋषि, मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश पाल राठी, चुनाव अधिकारी खैराती लाल और सहायक चुनाव अधिकारी सुनील दहिया की देखरेख में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

सभी कर्मचारियों की एकजुटता और विश्वास की जीत : प्रधान


विजय घोषित होने के बाद नए प्रधान सुरेश कौशिक ने कहा कि यह जीत सभी कर्मचारियों की एकजुटता और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि वे विश्वविद्यालय के सभी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहेंगे। कौशिक ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन से मिलकर सकारात्मक पहल की जाएगी और सभी वर्गों के कर्मचारियों को समान अवसर व सम्मान दिलाने के लिए संघ पूरी ईमानदारी से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed