फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   supreme court release the notice

गैंग रेप मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

Mon, 02 Dec 2013 11:19 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
supreme court release the notice
सामूहिक दुराचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए
विज्ञापन
हरियाणा, दिल्ली के पुलिस महानिदेशक, रोहतक रेंज के आईजी व सीबीआई निदेशक को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।


सीबीआई से मामले के बारे में पूछा गया है कि क्या सीबीआई जांच की जरूरत है। उच्चतम न्यायालय द्वारा नोटिस जारी होने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने मुख्य आरोपी धौड़ निवासी प्रदीप व उसके साथी गांव सुंडाना निवासी मंजीत को गिरफ्तार करके जिला अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। शनिवार को पीड़िता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे और जांच दिल्ली पुलिस या सीबीआई को देने की अपील की थी।


यह है मामला
25 अक्तूबर को क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव धौड़ निवासी प्रदीप उठा ले गया था। आरोप है कि पंद्रह दिनों के दौरान नाबालिग के साथ नौ लोगों ने दुराचार किया, जिसमें झज्जर का एक पुलिस कर्मचारी भी शामिल था। आठ नवंबर को कलानौर पुलिस ने उसे गुड़गांव से बरामद किया। आरोप है कि किशोरी को एक रात थाने में अवैध हिरासत में भी रखा गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में बाल संरक्षण आयोग की टीम ने भी पीड़िता के बयान दर्ज किए थे। वीरवार को एसपी ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed