फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Supreme Court Chief Justice Surya Kant will visit Rohtak this month.

Rohtak News: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत इसी माह आएंगे रोहतक

Tue, 06 Jan 2026 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Supreme Court Chief Justice Surya Kant will visit Rohtak this month.
11...सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को बुक्का देते बार कौंसिल के सदस्य डा. बिजेंद्र
रोहतक। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत जनवरी में ही रोहतक के जिला बार में आएंगे। बार की ओर से विशेष भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को बार का एक प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से उनके दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर मिला और रोहतक आने का निमंत्रण दिया।
पंजाब एवं हरियाणा बार कौंसिल के सदस्य एवं पूर्व चेयरमैन डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत और जिला बार अध्यक्ष दीपक हुड्डा ने बताया कि रोहतक बार 137 वर्ष पुरानी है। मुख्य न्यायाधीश को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है।
बार प्रधान ने बताया कि सीजेआई ने रोहतक के प्रति अपना भावनात्मक लगाव जताया। आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही जनवरी में बार एसोसिएशन का दौरा करेंगे। प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों में जिला बार के उपाध्यक्ष अजय ओहलान, महासचिव राजकरण पंघाल, संयुक्त सचिव डिंपल, पुस्तकालय प्रभारी अनिल कुमार, नामांकन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र लौरा और कार्यकारी समिति के सदस्य अनिल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


.....
हाईकोर्ट जज के तौर पर आठ को शपथ लेंगी नीरजा कुलवंत, सम्मान समारोह आज
जिला अदालत की सेशन जज नीरजा कुलवंत कल्सन हाईकोर्ट में जज के तौर पर आठ जनवरी को शपथ लेंगी। उनके सम्मान में मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन की तरफ से विशेष समारोह होगा। दोपहर बार हॉल में बार की तरफ से विदाई भी दी जाएगी। बार के प्रधान दीपक हुड्डा ने बताया कि अभी नया सेशन जज नियुक्त नहीं किया है। ऐसे में सीनियर जज रजनी यादव को सेशन जज का कार्यभार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed