{"_id":"666887d7e8a6206c6502cffb","slug":"supply-of-contaminated-drinking-water-in-gol-market-no-solution-available-rohtak-news-c-17-roh1020-441571-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गोल मार्केट में दूषित पेयजल की आपूर्ति, नहीं हो रहा समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गोल मार्केट में दूषित पेयजल की आपूर्ति, नहीं हो रहा समाधान
Tue, 11 Jun 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं को सुनने और समाधान करने के लिए मंगलवार को मॉडल टाउन बूस्टिंग स्टेशन पर 23वां शिविर लगाया गया। शिविर में कुल चार शिकायतें मॉडल टाउन से आईं। यह सभी शिकायतें एक वक्त पानी आने, दूषित और बदबूदार जल आपूर्ति की रही। जेई निशांत की अनुपस्थिति में सुपरवाइजर राजवीर ने शिकायत दर्ज की। गत कुछ दिनों से शिविर में कूलर व पंखे की व्यवस्था हटा दी गई है, जिसके कारण शिकायतकर्ता गर्मी से परेशान हो रहे हैं।
यह बोले लोग
मेन लाइन में रिसाव के कारण पानी बहता है। शाम को पानी नहीं आता है। तीन बार ऑनलाइन शिकायत की है, लेकिन बिना समाधान के लिए लिख दिया जाता है कि समाधान हो गया।
-- परविंद्र मदान, गोल मार्केट
-- -बॉक्स
पानी की मेन लाइन में लीकेज है। पोस्ट ऑफिस की पीछे वाली गली के घरों में दूषित व बदबूदार जल आ रहा है।
-ग्रीस गुलाटी, गोल मार्केट
बॉक्स
गोल मार्केट में 16 घर हैं। इनके पीछे की पाइप लाइन फटी हुई है। इसके कारण पानी गंदा आता है और आखिर के पांच घर तक पहुंचता ही नहीं है।
अरुण कुमार, गोल मार्केट
दस मिनट पानी आने के बाद टोंटी से तेज आवाज आने लगती है और पानी बिल्कुल चला जाता है।
-वंदना, गली नंबर आठ
-- -वर्जन
शिकायत दर्ज कराई गई है तो समाधान विभाग निश्चित कराया जाएगा। समस्या के समाधान के लिए ही हम बैठे हैं।
-आरके शर्मा, अधीक्षण अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग