{"_id":"6643fb7c103cbc81fb0a7ed4","slug":"supervisor-inspected-evm-warehouse-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110315-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पर्यवेक्षक ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पर्यवेक्षक ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण
Wed, 15 May 2024 05:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 15 May 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। लोरोहतक संसदीय सीट के सामान्य पर्यवेक्षक डाॅ. एन. प्रभाकरण रेड्डी मंगलवार को झज्जर पहुंचे और ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय नेहरू पीजी कालेज में स्थापित ईवीएम के स्ट्रांग रूम व मतगणना के लिए चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पर्यवेक्षक ने ईवीएम मशीनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमरों को अच्छी तरह देखा। साथ ही यहां परिसर की बैरिकेडिंग को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई। कहा कि स्ट्रांग रूम क्षेत्र में बिना अनुमति और पास के कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करने पाए। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम के स्ट्रांग रूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने निरीक्षण के दौरान जनरल ऑब्जर्वर को वेयर हाउस और स्ट्रॉग रूम में किए गए प्रबंधों से अवगत कराते हुए कहा कि सभी स्ट्रांग रूम में दीवारों की अच्छी तरीके से सीलिंग कराई गई है। इस अवसर पर एसडीएम एवं एआरओ झज्जर रविंद्र यादव, तहसीलदार शिखा रानी, डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़, निर्वाचन उप तहसीलदार सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।