{"_id":"6650dce372e9102b8307b833","slug":"supermarket-emergency-department-to-launch-pass-system-soon-rohtak-news-c-17-roh1020-429375-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: पीजीआई के आपातकालीन विभाग में जल्द शुरू होगा पास सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: पीजीआई के आपातकालीन विभाग में जल्द शुरू होगा पास सिस्टम
विज्ञापन
24सीटीके20...पीजीआई ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़। संवाद
रोहतक। पीजीआईएमएस के आपातकालीन विभाग में शीघ्र ही तीमारदारों के लिए पास की व्यवस्था बनने जा रही है। यह व्यवस्था बन जाने के बाद मरीजों को भीड़ से सहूलियत मिलेगी। जल्द ही इसको लेकर एक विभागीय प्रशासनिक बैठक की जाएगी। इसके बाद ही इसको लागू करने पर विचार किया जाएगा। साथ ही लागू करने से पहले ट्रायल भी लिया जाएगा, जिससे व्यवस्था पूर्ण रूप से लागू करने में मदद मिलेगी।
पीजीआईएमएस प्रशासन आपातकालीन विभाग में होने वाली तीमारदारों की भीड़ रोकने के लिए जल्द पास की व्यवस्था लागू करने पर विचार कर रहा है। विभाग का मानना है कि इसके लागू होने के बाद भर्ती मरीज और आने वाले मरीज को सहूलियत मिलेगी। इस भीषण गर्मी में एक मरीज पर कई बार अनगिनत तीमारदार आ जाते हैं, जिससे आपातकालीन विभाग की व्यवस्था चरमरा जाती है। साथ ही कई बार झगड़े की भी स्थिति बन जाती है। इस स्थिति से मरीजों को बचाने और आपातकालीन विभाग को सुचारु रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की जानी जरूरी है। आपातकालीन विभाग में ज्यादातर मरीज करीब 4 से छह घंटे तक ही प्रारंभिक चिकित्सा के लिए भर्ती किए जाते हैं। इसके बाद वार्ड में शिफ्ट कर दिए जाते हैं। निर्णय के बाद हर मरीज के दो तीमारदारों को अधिकतम 24 घंटे की अवधि के लिए पास दिए जाएंगे।
वर्जन
आगामी प्रशासनिक बैठक में यह बात रखी जाएगी। इस पर लंबे समय से विचार किया जा रहा है। आपातकालीन विभाग में इस भीषण गर्मी में काफी भीड़ हो जाती है। इससे कई बार व्यवस्था बिगड़ जाती है। साथ ही स्टाफ की ओर से तीमारदारों को रोकने पर कई बार झगड़े की स्थिति बन जाती है। ऐसे में एक व्यवस्था बनाने से मरीजों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
-डॉ. प्रियंका, डीएमएस, पीजीआईएमएस