फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Superhit Haryanvi film actor Naseeb Singh Kundu passed away

नहीं रहे अभिनेता नसीब सिंह कुंडू: सुपरहिट हरियाणवी फिल्म चंद्रावल के 'रुंडा' का 65 वर्ष की उम्र में निधन

Thu, 11 Aug 2022 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 12:56 AM IST
सार

लाडो-बसंती, जर-जोरू-जमीन जैसी हरियाणवी फिल्मों में हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले नसीब सिंह कुंडू का निधन 65 वर्ष की आयु में हो गया। कुछ समय पहले ही चंद्रावल फिल्म के पात्र 'रुंडा-खुंडा' में खुंडा (दरियाव सिंह मलिक) का भी निधन हो गया था। 

विज्ञापन
Superhit Haryanvi film actor Naseeb Singh Kundu passed away
नसीब सिंह कुंडू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपरहिट हरियाणावी फिल्म चंद्रावल में रुंडा की भूमिका निभाने वाले कलाकार नसीब सिंह कुंडू ने 65 वर्ष की उम्र में बुधवार को अंतिम सांस ली। वह लंबे से समय से बीमार चल रहे थे। पिछले एक महीने से वह अस्पताल में भर्ती थे। वह जिले के टिटौली गांव के रहने वाले थे। करीब 20 वर्ष से वह अपने परिवार के साथ रोहतक में रह रहे थे।

विज्ञापन


नसीब सिंह कुंडू के बेटे नरेश कुंडू ने बताया कि वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। करीब एक माह पहले उनके लीवर में सूजन और फेफड़ों में पानी भरने के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार अलसुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


उन्होंने चंद्रावल फिल्म के अलावा लाडो-बसंती, जर-जोरू-जमीन व अन्य फिल्मों में भी काम किया। फिल्म चंद्रावल में हास्य कलाकार की भूमिका निभाने वाले रुंडा-खुंडा की जोड़ी में उनके साथी दरियाव सिंह मलिक का पहले ही देहांत हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Superhit Haryanvi film actor Naseeb Singh Kundu passed away
नसीब सिंह कुंडू और दरियाव सिंह मलिक। - फोटो : अमर उजाला

कुछ दिन पहले ही हुआ था दरियाव सिंह मलिक का निधन
असां हुण टुर जाना दिन रैण गए थोड़े.. यह कह कर चाचा हंसने लगे। चार दिन पहले की ही बात है। वे बीमार थे। अस्पताल में भर्ती होने पर भी मजाक कर रहे थे। रुंडे खुंडे का जोड़ा बिछड़ गया। चंद्रावल हमारी सुपरहिट फिल्म थी। इसने हमें सब कुछ दिया। नाम, पहचान और पिता तुल्य सुलझे हुए कलाकार के रूप में दरियाव सिंह मलिक बेहतरीन दोस्त। उन्हें कभी भूल नहीं पाऊंगा। उनके जाने से मेरा एक बाजू टूट सा गया है। यह कहना था हरियाणवी फिल्म चंद्रावल के हास्य कलाकार नसीब सिंह कुंडू उर्फ रुंडा का। वे अपने साथी कलाकार दरियाव सिंह मलिक उर्फ खुंडा के निधन के बाद अमर उजाला से विशेष बातचीत कर रहे थे, उन्होंने संस्मरण साझा किए थे। अप्रैल माह के  अंतिम दिनों में दरियाव सिंह मलिक के निधन पर वह आहत थे। लेकिन आज नसीब सिंह भी हमारे बीच नहीं रहे। 

ड्रामा कलाकार थे दोनों
रोहतक की कबीर कॉलोनी पीर वाली गली निवासी नसीब सिंह कुंडू उर्फ रुंडा ने बताया था कि वह खुंडा उर्फ दरियाव सिंह मलिक को प्यार से चाचा कहते थे। वे उम्र में मुझसे करीब 15 साल बड़े थे। दोनों लोकसंपर्क विभाग में मिले थे। दोनों ही विभाग के कर्मचारी थे। दरियाव सिंह वरिष्ठ थे। वे विभाग में ड्रामा इंस्पेक्टर थे। बाद में आकर वह उनसे आगे निकल गए। क्षेत्रीय प्रचार सहायक बने। दोनों ड्रामा कलाकार थे। साथ में काम करते थे। विभाग में साथियों ने उन्हें हाजिर जवाबी के मुकाबले में आमने-सामने किया था। उनकी हाजिर जवाबी बेहद शानदार थी। यही वजह रही कि फिल्म में भी उनकी जोड़ी हिट रही। 

रुंडा-खुंडा की नोक झोंक का सपना रह गया अधूरा 
दरियाव सिंह मलिक के निधन के बाद सोनू कुंडू ने कहा कि पिता नसीब सिंह की अंकल दरियाव सिंह से बात हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक इच्छा जाहिर की थी। वह दोनों की एक नोक-झोंक को मीडिया के सामने रिकॉर्ड कराना चाहते थे। उनका यह सपना अधूरा रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed