{"_id":"66cf81e5abf65b326e0ee054","slug":"sunshine-during-the-day-relief-from-rain-in-the-evening-rohtak-news-c-17-roh1020-493145-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिन में छाई धूप शाम को बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिन में छाई धूप शाम को बारिश से राहत
विज्ञापन
रोहतक। बुधवार को जिलेभर में 42 एमएम बारिश हुई। इसमें अकेले रोहतक और लाखनमाजरा में 15-15 एमएम बारिश हुई। इससे लोगो को गर्मी से राहत मिली। शाम 6:15 बजे एकाएक झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश इतनी तेज आई की लोगों को खुद को बचाने के लिए वक्त नहीं मिला। पल भर में भीग गए। इतनी बारिश में ही जगह-जगह जलभराव हो गया। एमडीयू के सेक्टर लगते गेट के सामने जलभराव हो गया। किला रोड, रेलवे रोड, मालगोदाम रोड, शौरी मार्केट पानी भर जाने से लोग परेशान हुए। वहीं बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। फसल की उपज के लिए सबसे ज्यादा इंतजार किसानों को ही था।बीते दो रातों से बारिश का दौर शुरू हुआ है। इससे गर्मी और उमस में कमी आई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.9 और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
जिले में यहां हुई इतनी बारिशज
स्थान एमएम (बारिश)
रोहतक 15एमएम
महम 05एमएम
सांपला 04एमएम
कलानौर 03एमएम
लाखनमाजरा 15 एमएम
विज्ञापन
जिले में यहां हुई इतनी बारिशज
स्थान एमएम (बारिश)
रोहतक 15एमएम
महम 05एमएम
सांपला 04एमएम
कलानौर 03एमएम
लाखनमाजरा 15 एमएम