फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunny Morning Turns to Rainy Evening as Weather Shifts Dramatically

Rohtak News: सुबह धूप खिली, दोपहर बाद बादल छाए और शाम को झमाझम बारिश

Thu, 19 Mar 2026 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Sunny Morning Turns to Rainy Evening as Weather Shifts Dramatically
36-दिल्ली रोड पर बारिश के दौरान गुजरते वाहन। संवाद
रोहतक। जिले में शाम करीब साढ़े बजे झमाझम बारिश हुई। बुधवार को दोपहर बाद से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि सुबह के समय निकली धूप दोपहर बाद कम होती नजर आई। हवाएं चलने लगीं। ऐसे में हुई बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
विज्ञापन

बारिश के बाद हवाओं ने ठंडक बढ़ा दी। दुर्घटना से बचने के लिए बिजली निगम की ओर से आधे घंटे के लिए बिजली बाधित की गई। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम है।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में वीरवार को भी कई इलाकों में बारिश होने के आसार हैं। 19 व 20 मार्च को जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं के चलने का अनुमान है। दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 131 रहा। यह मध्यम श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
टिटौली लाइन में बिजली रही बाधित
खराब मौसम, बारिश व हवाओं के चलते दुर्घटनाओं से बचने के लिए 220 केवी पावरहाउस टिटौली बंद होने से आधे घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। खराब मौसम में बिजली तार व खंभों के गिरने से दुर्घटना होने का खतरा रहता है।

गेहूं और सरसों दोनों फसल के गिरने और खराब होने का खतरा
सांपला। तेज हवा के साथ बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं और सरसों दोनों फसल के गिरने और खराब होने का खतरा है। सरसों की फसल पककर तैयार हो चुकी है। अगले 10 दिन में गेहूं की फसल भी पक जाएगी। किसान रामफल, राजवीर, रामप्रसाद, विनोदकुमार, नरेश और संदीप का कहना है कि अभी तक मौसम ने खूब साथ दिया। बिगड़े मौसम को देखकर अब चिंता बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed