फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunny during the day, stormy in the evening

Rohtak News: माैसम...दिन में धूप खिली तो शाम को चली आंधी

Sun, 16 Jun 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sunny during the day, stormy in the evening
14सीटीके27... कोर्ट रोड ​स्थित शुक्रवार रात आई आंधी में अपने गंतव्य की ओर जाते वाहन चालक। संवाद
रोहतक। शुक्रवार को दिन की शुरुआत गर्माहट भरी रही। वहीं, शाम होते-होते हवा और आंधी चलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सुबह नौ बजे ही पारा 44 डिग्री के पार चला गया। दिनभर उमस और धूप ने सताया। दोपहर साढ़े 12:30 बजते-बजते बादल और सूरज के बीच आंख मिचौली शुरू हो गई, जोकि शाम तक चली। रात साढ़े 8:30 बजे मौसम ने रंग बदला। आंधी चलने से दो पहिया वाहन चालकों काफी समस्या हुई। धूल के गुब्बार ने कुछ देर गाड़ियों पर ब्रेक लगा दिया। धूल से बचने के लिए दुकानदारों ने अपने आधा शटर गिरा दिया। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 45 और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हवा 15.1 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली। एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 122 मध्यम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed