{"_id":"81f5578fb22e3386f2e97cd223c4260b","slug":"sunday-saturday-aadhar-card-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर शनिवार-रविवार को बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर शनिवार-रविवार को बनेंगे आधार कार्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि अभी तक आधार कार्ड नहीं बना है तो आपके लिए अच्छी खबर है।
अब हर शनिवार व रविवार को लघु सचिवालय मेें आधार कार्ड बनाए जाएंगे।
लोगों को लाइन न लगनी पड़े, इसके लिए दस मशीनें लगाई जाएंगी और सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक आधार बनाए जाएंगे।
यही नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच की मांग पर आधार बनाने वाली मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
ध्यान रहे कि करीब 10 लाख की जनसंख्या वाले रोहतक में अभी एक लाख लोगों के आधार कार्ड बनने बाकी हैं। इसके लिए अगस्त माह का लक्ष्य रखा गया है। यह बात उपायुक्त डीके बेहेरा ने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. राकेश गुप्ता के साथ सोमवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में कही। उन्होंने बताया कि जिन लोगाें ने आधार कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, पर अभी नहीं मिला है वे भी आधार कार्ड की प्रति निकलवा सकते हैं।