{"_id":"5d3b6ca28ebc3e6cf231a458","slug":"sumit-malik-of-karar-defeated-satkari-malik-of-mokhra-and-made-it-to-the-indian-team-rohtak-news-rtk5075668190","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारौर के सुमित मलिक ने मोखरा के सतेंद्र मलिक को हराकर भारतीय टीम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारौर के सुमित मलिक ने मोखरा के सतेंद्र मलिक को हराकर भारतीय टीम में बनाई जगह
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ की ओर से नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित केडी जाधव कुश्ती हॉल में शुक्रवार को सीनियर वर्ग की फ्री स्टाइल के पांच भारवर्गों की ट्रायल हुई। ट्रायल में रोहतक के कारौर गांव के 125 किलो भारवर्ग के पहलवान सुमित मलिक ने जिले के ही मोखरा गांव के सतेंद्र मलिक को फाइनल में हराकर भारतीय टीम में जगह बना ली है। वहीं ओलंपिक खेलों में देश को कांस्य पदक दिलाने वाली अंतरराष्ट्रीय पहलवान साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत काद्यान को सोनीपत के मौसम खत्री के हाथों हार का सामना करना पड़ा। ट्रायल के माध्यम से भारतीय टीम का हिस्सा बने खिलाड़ी आगामी 14 सितंबर से 22 सितंबर तक कजाखस्तान के नूर सुल्तान शहर में होने वाली से सीनियर वर्ग की वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
जिले के कारौर गांव के 125 किलो भारवर्ग के कुश्ती खिलाड़ी सुमित मलिक के मामा व कोच नरेंद्र ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में सुमित मलिक ने सेमीफाइनल मुकाबले में महाराष्ट्र के विजय को व फाइनल मुकाबले में सतेंद्र मलिक को पराजित किया।
प्रैक्टिस व स्प्रिंट पर जोर रहा
सतेंद्र वर्ल्ड सर्विसेज कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व व कई बार भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित होने के लिए सुमित अपने भार को संतुलित रखते हुए अपनी स्पीड व स्टेमिना बढ़ाने के लिए मेहनत की थी। इसके लिए सुमित मैट पर ज्यादा समय तक प्रैक्टिस व स्प्रिंट पर जोर रहा।
विज्ञापन
अपने ही दाव में फंसे सत्यव्रत
वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप के लिए हुई इस ट्रायल में ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी साक्षी मलिक के पति सत्यव्रत काद्यान को हार का सामना करना पड़ा। सत्यव्रत के पिता व कोच सत्यवान काद्यान ने बताया कि इस मुकाबले में सत्यव्रत अपने द्वारा लगाए गए दाव में ही फंस गया। उसकी इसी गलती के कारण ही उसे इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।