{"_id":"67420f029fef92fb690d60f4","slug":"sukhleens-75-run-innings-helped-haryana-beat-goa-by-5-wickets-rohtak-news-c-17-roh1020-550036-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सुखलीन की 75 रन की पारी से हरियाणा ने गोवा को 5 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सुखलीन की 75 रन की पारी से हरियाणा ने गोवा को 5 विकेट से हराया
विज्ञापन
23सीटीके01..रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल स्टेडियम में शनिवार को कूच बिहार ट्रॉफी के पहले
रोहतक। लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में कूच बिहार ट्राॅफी (अंडर-19) का पहला मैच हरियाणा ने जीत लिया। चाैथे दिन गोवा को पांच विकेट से हराया। अंतिम दिन शनिवार को बल्लेबाज सुखलीन सिंह ने 65 गेदों पर 75 रन बनाए। एक दिन पहले शुक्रवार को गोवा की टीम 310 रन पर ऑलआउट हो गई थी। हरियाणा को यह मैच जीतने के लिए 130 रन का लक्ष्य मिला।
हरियाणा ने शनिवार सुबह दूसरी पारी के आगे का खेल शुरू किया। टीम के पास 6 विकेट शेष थे और 75 रन बनाने थे। बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बनाकर दोपहर से पहले ही मैच को खत्म कर दिया। सुबह क्रीज पर उतरे सुखलीन सिंह ने पारी संभालते हुए 65 गेंदों पर 75 रन बनाकर जीत में अपना योगदान दिया। इस पारी में सुखलीन ने दो चौके व आठ छक्के जड़े। रुद्राक्ष नरवाल ने 25 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। हरियाणा ने पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया।
गोवा की टीम ने शुक्रवार को तीसरे दिन 10 विकेट पर 310 रन का स्कोर खड़ा किया था। दोनों पारियों के रन मिलाकर गोवा ने हरियाणा के समक्ष 130 रन का लक्ष्य रखा। गोवा की ओर से यश कसवांकर ने सबसे अधिक 289 गेंद पर 101 रन बनाए, इसके अलावा अन्य किसी बल्लेबाज ने लंबी पारी नहीं खेली। चित्तेन जीवन कुमार व यश कसवांकर की जोड़ी ने 77 और अनुज यादव व यश कसवांकर की जोड़ी ने 71 रन की शानदार साझेदारी से टीम को बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
झज्जर के सम्मी कादियान ने फिर किया निराश
हैदराबाद के बाद गोवा के खिलाफ भी झज्जर जिले के बेरी क्षेत्र निवासी सम्मी कादियान का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। गोवा के खिलाफ सम्मी कादियान ने मैच में तीन विकेट किए। एक पारी में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने 16 रन बनाए। छत्तीसगढ़ के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद सम्मी लगातार दोनों मैचों में फ्लॉप रहे।