फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sudarshan's head adorned the head's crown

सुदर्शन के सिर सजा प्रधान का ताज

Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sudarshan's head adorned the head's crown
हिंदू शिक्षण संस्‍थान में नई कार्यकारणी के विजयी पदाधिकारी (बाएं से) कोषध्यक्ष सुनील आहुजा, अध्य
रोहतक। हिंदू शिक्षण संस्था में रविवार को नई कार्यकारिणी का मतदान से चुनाव हुआ। पहली बार सर्वसम्मति की बजाय प्रधान व अन्य पदाधिकारियों का चयन चुनाव से हुआ।
विज्ञापन

उगता सूरज के निशान पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के समर्थन से चुनाव लड़ रहे सुदर्शन धींगड़ा ने पैनल के साथ जीत दर्ज कर संस्था के पुराने दिग्गजों का सूपड़ा साफ कर दिया। पैनल में प्रधान पद के प्रत्याशी सुदर्शन धींगड़ा को 99 वोट में से 81 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश सहगल को 17 वोट मिले। जबकि पूर्व पार्षद अशोक खुराना को एक वोट मिला।
विज्ञापन

हिंदू शिक्षण संस्थान की गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक कॉलेजियम के 100 में 99 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दिन भर चुनावी प्रक्रिया सुचारु रूप से चली। मतदान के लिए बनाए गए बूथ पर सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान सामान्य रफ्तार से हुआ। चुनावी मैदान में उतरे तीनों प्रत्याशी कॉलेजियम सदस्यों को अपनी जीत के लिए मतदान करने की अपील करते नजर आए। शाम को मतदान का समय समाप्त होने के बाद मत पेटियां बंद कर दी गई। इन्हें करीब आधे घंटे बाद मतगणना के लिए ले जाया गया। यहां टीम ने मतों की छंटनी कर उनकी गिनती शुरू की। इस दौरान उम्मीदवारों की उत्सुकता साफ नजर आई। करीब आधे घंटे बाद चुनाव परिणाम जारी किए गए। सुरक्षा व व्यवस्था बनाने के लिए हिंदू कॉलेज परिसर में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस के जवानों ने चुनाव के दौरान व्यवस्था सुचारु बनाने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, संस्था की नई कार्यकारिणी के 11 सदस्यों का पहले ही सर्वसम्मति से चुनाव हो चुका है। चुनाव अधिकारी एनएन गिरोत्रा की देखरेख में यह चुनाव हुआ। इस काम में एआरओ शादीलाल बिरमानी, विकास विज, लाइजन अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा, प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र दुआ ने सहयोग किया।

यह संगठन की जीत : ग्रोवर
पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने सुदर्शन धींगड़ा पैनल की जीत पर कहा कि यह संगठन की जीत है। सभी सदस्यों ने पूरी एकता से चुनाव लड़ा। दूसरे उम्मीदवार को वोट डालने वाले भी हमारे परिवार के ही सदस्य हैं। संस्था के सभी सदस्य एक परिवार है। नई कार्यकारिणी गठित हो गई है। अब सभी मिलजुल कर संस्था की बेहतरी के लिए काम करेंगे। सभी साथी शेर ए हरियाणा डॉ. मंगल सैन की नीतियों पर चलते हुए संस्था की बेहतरी के लिए काम करेंगे।
प्रधान पद:
नाम चुनाव चिह्न वोट
सुदर्शन धींगड़ा उगता सूरज 81
रमेश सहगल शंख 17
अशोक खुराना धनुष तीर 01
उपप्रधान पद:
नाम चुनाव चिह्न वोट
आशु खुराना उगता सूरज 60
दीपक सेठी शंख 39
महामंत्री पद:
नाम चुनाव चिह्न वोट
जितेंद्र मेहता उगता सूरज 66
भारत भूषण बटला शंख 33
कोषाध्यक्ष पद
नाम चुनाव चिह्न वोट
सुनील आहूजा उगता सूरज 82
अजय कोचर शंख 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed