{"_id":"2cc507eaaa382c6f01556058d2134177","slug":"sucide-by-woman-with-son-and-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बेटे और प्रेमी संग ट्रेन से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने बेटे और प्रेमी संग ट्रेन से कटकर जान दी
बहादुरगढ़/रोहतक/ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2013 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहद नगर रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ के पास बुधवार सुबह एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे और प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
रोहतक निवासी तीनों मृतक कई दिन से घर से लापता थे। मृतक युवक अशोक भी शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मूल रूप से चुलियाना गांव निवासी अशोक (32) पुत्र जगदीश अपनी पत्नी, एक बेटे, एक बेटी और भाई के साथ रोहतक की रामगोपाल कालोनी में रह रहा था। वह टेलरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले कालोनी में रहने वाली शादीशुदा महिला मोनिका (30) पत्नी सुनील से उसके अवैध संबंध बन गए।
चार दिन पूर्व अशोक अपने घर से अचानक लापता हो गया, जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी जगह खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत रोहतक में सेक्टर-3 स्थित पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। वहीं, मोनिका भी 24 नवंबर को अपने डेढ़ वर्षीय बेटे नक्ष को लेकर घर से लापता हो गई। इस बारे में भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। बुधवार सुबह लगभग छह बजे मोनिका ने रोहद नगर रेलवे स्टेशन के पास अपने बेटे नक्ष व प्रेमी अशोक के साथ रोहतक से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ था। परिजनों का कहना है कि उनके प्रेम प्रसंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। इस हादसे के बाद रोहतक-दिल्ली रेल यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। करीब दो घंटे यातायात बाधित होने के बाद इस ट्रैक पर रेल यातायात सुचारु हुआ।
जांच अधिकारी का कहना है कि यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, उनके परिजनों को इस बात की भनक लग गई, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या की है।