फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Subhash became the head of Maham Chaubisi Sarvkhap Panchayat

Rohtak News: महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान बने सुभाष

Mon, 08 Apr 2024 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Subhash became the head of Maham Chaubisi Sarvkhap Panchayat
महम/रोहतक। महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत प्रधान की जिम्मेदारी पूर्व प्रधान मेहर सिंह नंबरदार के बेटे सुभाष नंबरदार को सौंप दी गई है। रविवार को सुबह ही चबूतरे पर पंचायत प्रतिनिधियों का पहुंचना शुरू हो गया था। पंचायत की अध्यक्षता मास्टर हीरा सिंह ने की, जबकि संचालन मास्टर रणवीर गोयत ने किया। 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी को प्रधान चुनने का अधिकार दिया गया। सभी खाप सदस्यों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से सुभाष को प्रधान चुना गया, जिसका सभी ने स्वागत किया तथा नवनिर्वाचित प्रधान को फूलमाला पहनाई गई। खाप सदस्यों में महम तपा प्रधान महावीर गोयत, बहलबा तपा प्रधान बलजीत सिंह, निंदाना तपा सूरजमल राठी, लाखनमाजरा काला मुंडिया, सैमाण से हुकुम सिंह, मुंढाल तपा से दिलावर सिंह ढुल, खाप के जनरल सचिव मास्टर रामफल राठी व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

पद की गरिमा का ध्यान रखा जाएगा
नवनिर्वाचित प्रधान सुभाष नंबरदार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि उस पर जो विश्वास जताया गया उसका हमेशा सम्मान किया जाएगा। वह इस पद की गरिमा को देखते हुए किसी भी राजनैतिक पार्टी का पंचायत की ओर से समर्थन नहीं करेंगे। निजी रूप से वह किसी के पक्ष में मतदान करें वह उनका अधिकार है। सर्वखाप पंचायत समाज में फैल रही बुराइयों एवं कुरीतियों के खिलाफ कार्य करेगी।
विज्ञापन

अभी तक गोयत परिवार का ही वर्चस्व

महम चौबीसी सर्वखाप पंचायत के प्रधान पद पर अभी तक ज्यादातर गोयत परिवार का ही वर्चस्व रहा है। इस बारे में महम तपा प्रधान महावीर गोयत का कहना है कि जब समय विपरीत था। क्षेत्र में भुखमरी, अन्याय व अन्य मुसीबतों का बोलबाला था उस समय गोयत परिवार ने एकत्रित होकर इसका गठन किया था। वह असहाय लोगों की मदद करते थे। इस परंपरा को कायम रखा जाएगा। इस मौके पर एतबार सिंह, आजाद, सूरत, रामनिवास गोयत, प्रेम गोयत, सोमबीर, बलवान पटवारी, कुलदीप नंबरदार, पार्षद विकास श्योराण, राजू नंबरदार राजबीर, सुखबीर, पाल ग्रेवाल, राजेश उर्फ राजा, तस्वीर, धर्मपाल पंच, सुरेश, जसवंत, बिजेंद्र, जसमेर, संतराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed