फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sub-inspector commits suicide by shooting himself with service pistol in PGI, son calls it an accident

Rohtak News: पीजीआई में सर्विस पिस्टल से सब इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की आत्महत्या, बेटे ने बताया हादसा

Sat, 21 Jun 2025 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 21 Jun 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector commits suicide by shooting himself with service pistol in PGI, son calls it an accident
20सीटीके35...सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के आत्महत्या मामले के बाद घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करती
रोहतक। पीजीआई के शव गृह के सामने झज्जर में तैनात सीआईए के सब इंस्पेक्टर पवन कुमार (47) ने शुक्रवार सुबह सर्विस पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में घिरे थे। कुछ घरेलू प्रकरण भी हैं, जिन्हें तनाव की वजह मानकर पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी गुलाब सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। हालांकि, उनके बेटे ने दुर्घटनावश पिस्टल चलने की सूचना दी है।
विज्ञापन

डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:35 बजे पीजीआई के डॉक्टर की ओर से डायल 112 पर सूचना दी गई थी कि एक व्यक्ति ने गोली मारकर सुसाइड कर लिया। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल पर व्यक्ति के हाथ के पास ही सर्विस पिस्टल मिला तो संदेह हुआ कि व्यक्ति पुलिसकर्मी है।
विज्ञापन

जांच में पता चला कि सब इंस्पेक्टर पवन कुमार (47) झज्जर की सीआईए में तैनात थे। वह रोहतक के सुंडाना गांव के रहने वाले थे और कैलाश कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहते थे। घटना के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और सर्विस पिस्टल बरामद कर लिया। डीएसपी ने बताया कि शाम को सब इंस्पेक्टर के बेटे विक्की ने इस घटना को हादसा बताया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
घटना के दौरान बड़ा बेटा बोला- रिश्वत किसी और ने ली, आरोप उनके पिता पर लगा दिया

पिता को गोली लगने की सूचना मिलते ही बड़े बेटे विक्की दोस्तों के साथ पीजीआई पहुंचे। मौके पर जाते ही कहा कि रिश्वत किसी और ने ली और आरोप उनके पिता पर लगा दिया। उनको पता है कि कौन-कौन अधिकारी-कर्मचारी उनको परेशान कर रहे थे। हालांकि, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने विक्की को संभालते हुए किसी तरह शांत कराया था।
-------
शाम को बेटा बोला- सर्विस पिस्टल चेक करते समय चली गोली
पवन कुमार के बेटे विक्की ने शाम को पुलिस को शिकायत में बताया कि वह और उनके पापा शुक्रवार सुबह घर से टहलने गए थे। पापा सीआईए में तैनात थे तो सुरक्षा के लिहाज से भी सर्विस पिस्टल को साथ रखते थे। घटना के समय भी पिस्टल उनके पास था।
जब वह पीजीआई में टहलने के बाद पेड़ के पास बैठे हुए थे तो उन्होंने पिस्टल को चेक किया। इसमें उनको कुछ गड़बड़ी मिली तो उसे ठीक करने लगे। इसी दौरान सर्विस पिस्टल से गोली चल गई और पिता की हादसे में मौत हो गई।
--------------------
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर किया सीन रिक्रिएट
एफएसएल टीम और पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल से पिस्टल से चली गोली का खोखा तो मिल गया, लेकिन गोली के आगे का सिक्का बरामद नहीं हुआ। गोली सिर के आरपार हो गई थी तो पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर सीन भी रिक्रिएट किया।


------
पढ़ाई के साथ खेल प्रतियोगिताओं की भी कोचिंग ले दोनों बेटे
पवन कुमार का परिवार गांव से करीब 10-12 साल पहले रोहतक आ गया था। पवन कुमार की शादी रोहतक में हुई थी और उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विक्की 12वीं पास करने के बाद खेल की तैयारी कर रहा है, जबकि छटा बेटा क्रश 9वीं में पढ़ रहा है। दोनों बेटे खेल प्रतियोगिताओं की भी कोचिंग ले रहे हैं। कैलाश काॅलोनी निवासी इंद्र ने बताया कि पवन कुमार मिलनसार थे और आते-जाते लोगों से उनका हालचाल पूछकर जाते थे। उनकी पत्नी धार्मिक गतिविधियों में ज्यादा शामिल रहती हैं और वह ईसाइयों के संपर्क में थीं।

20सीटीके35...सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के आत्महत्या मामले के बाद घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करती

20सीटीके35...सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के आत्महत्या मामले के बाद घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करती

20सीटीके35...सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के आत्महत्या मामले के बाद घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करती

20सीटीके35...सब इंस्पेक्टर पवन कुमार के आत्महत्या मामले के बाद घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा करती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed