{"_id":"685db609c63fd1e5270fe6a1","slug":"students-were-stranded-for-22-hours-due-to-collapse-of-bridge-in-manali-rohtak-news-c-17-roh1020-679643-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मनाली में पुल टूटने से 22 घंटे फंसे रहे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मनाली में पुल टूटने से 22 घंटे फंसे रहे विद्यार्थी
Fri, 27 Jun 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का एक दल मनाली में अपनी साहसिक शिविर (एडवेंचर कैंप) के दौरान बुधवार को तेज बारिश और व्यास नदी पर बने पुल के टूट जाने के कारण लगभग 22 घंटे तक फंसा रहा। हालांकि, वीरवार सुबह सभी विद्यार्थी सुरक्षित अपने कैंप स्थल पर लौट आए हैं। किसी भी छात्र को कोई चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है।
विद्यार्थियों ने बताया कि मंगलवार को वह ट्रैकिंग के लिए निकले थे। आधे रास्ते में ही उन्हें रात वहीं रुकने को कहा गया। योजना के अनुसार, बुधवार सुबह उन्हें और ऊपर तक ट्रैकिंग करके व्यास कुंड तक जाना था और फिर नीचे आकर अटल टनल भ्रमण करना था।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह 8 बजे नाश्ते के बाद बताया गया कि दोपहर 12 बजे तक जहां तक ट्रैकिंग करनी है, वहां तक करेंगे और इसके बाद वापसी होगी। करीब 11:30 बजे व्यास कुंड पहुंच गए। वापसी के दौरान, दोपहर लगभग 2 बजे जब वह नीचे आए, तो उन्होंने देखा कि भारी बारिश के कारण व्यास नदी का पुल टूट गया था।
विज्ञापन
नदी का बहाव तेज था, जिससे उन्हें बुधवार रात को वहीं रुकना पड़ा। वीरवार सुबह पानी का बहाव कम होने के बाद उन्होंने नदी पार की और सुरक्षित कैंप पहुंचे।