{"_id":"68b213655abc345cae020b32","slug":"students-were-made-aware-about-anti-drug-abuse-rohtak-news-c-203-1-sroh1011-119669-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ किया जागरूक
Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- राजकीय उच्च विद्यालय भड़फ में विद्यार्थियों को संबोधित करती निरीक्षक शारदा--
- फोटो : samvad
कनीना। गांव भड़फ स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस टीम ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
निरीक्षक शारदा ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कहा कि नशा करने से न सिर्फ सेहत बिगड़ती है बल्कि परिवार भी तबाह होता है। बेहतर जीवन के लिए नशे से दूर रहना होगा। युवाओं को नशे से दूर रखें और न्हें शिक्षा, खेलों के प्रति प्रोत्साहित करें।
विद्यार्थियों को जीवन में कभी भी नशा ना करने की शपथ दिलाई। टीम ने जागरूक करते हुए बताया कि नशे की लत की वजह से व्यक्ति इतनी सुध बुध खो बैठता है कि अपने ही माता पिता पर पैसे के लिए हमला करता है।