फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students were administered oath to follow the Constitution

Rohtak News: विद्यार्थियों को संविधान के पालन की दिलवाई शपथ

Sat, 18 Jan 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jan 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Students were administered oath to follow the Constitution
17सीटीके17..पीजीआई परिसर में संविधान की 75वीं वर्षगाठ पर शपथ लेते विद्या​र्थी व चिकित्सक। स्रोत
पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के लेक्चर थिएटर पांच, डेंटल कॉलेज, फार्मेसी कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज में संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को संविधान के पालन की शपथ दिलवाई गई।
विज्ञापन

पीजीआईडीएस के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग के डाॅ. आदर्श ने बताया कि कई जगह पर कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में संस्थान के अलग-अलग कॉलेजों की ओर से संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डाॅ. आदर्श ने बताया कि भारत सरकार ने देश के संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वर्षभर चलने वाले ऐतिहासिक समारोह की शुरुआत की घोषणा की है। यह निर्णय हमारे लोकतंत्र की उल्लेखनीय यात्रा और हमारे संस्थापक सिद्धांतों व सांविधानिक मूल्यों की स्थायी विरासत को दर्शाता है।
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्य प्रो. सुनीता कुमारी ने बताया कि से समारोह हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को दोहराते हुए संविधान के निर्माताओं का सम्मान करना है। वहीं, लेक्चर थिएटर पांच में भी विद्यार्थियों के लिए संविधान प्रस्तावना वाचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed