बावल। गांव बनीपुर स्थित राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय में मंगलवार को छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा को बनीपुर सरपंच पवन कुमार उर्फ मड्डू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर समाजसेवी सतबीर ढिल्लों मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ग्राम सरपंच ने बताया कि यह यात्रा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में निकाली गई।
उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए दी गई कुर्बानियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस अवसर पर छात्रों ने पर्यावरण को लेकर भी लोगो को जागरूक किया और हरे पेड़ों की कटाई रोकने का आह्वान किया एक पौधा अपने जन्मदिन पर लगाने की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्राचार्य शालिनी पुरोहित, अनूप यादव, सतबीर कुलदीप ढिल्लों, संतोष, शीला देवी, बबिता सहित विद्यालय के स्टाफ व छात्र मौजूद रहे।