फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Students took oath to make the campus free from ragging

Rohtak News: विद्यार्थियों ने ली रैगिंग मुक्त परिसर बनाने की शपथ

Wed, 20 Aug 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 20 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Students took oath to make the campus free from ragging
एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में रैगिंग मुक्त परिसर की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत : ए
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में मंगलवार को शिक्षक-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रैगिंग मुक्त परिसर बनाने की शपथ ली।
विज्ञापन

इस दौरान एंटी रैगिंग के मुद्दे पर चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिसर में रैगिंग के खिलाफ विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करना था। कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियों ने किसी भी प्रकार की रैगिंग न करने व मीडिया के छात्र होने के नाते समाज में रैगिंग के विरुद्ध जन जागरूकता फैलाने की शपथ ली।
विज्ञापन

यह शपथ प्राध्यापक सुनित मुखर्जी ने दिलाई। इस संवाद कार्यक्रम का सफल संयोजन प्राध्यापक सुनित मुखर्जी और डॉ. नवीन कुमार ने मिलकर किया। दोनों शिक्षकों ने विद्यार्थियों को जागरूक रहकर रैगिंग जैसी घटनाओं का विरोध करने और जरूरत पड़ने पर संबंधित प्राधिकारियों को सूचित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed